दिलीप खेडकर एसीबी छापा   सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

Puja Khedkar Case: पिता दिलीप खेडकर के घर ACB का छापा, 13.30 करोड़ की बेहिसाबी संपत्ति का मामला

Dilip Khedkar ACB Raid: पूर्व आईएएस पूजा खेडकर के पिता दिलीप खेडकर के अहिल्यानगर स्थित घर पर ACB का छापा। ज्ञात आय से 102% अधिक यानी ₹13.30 करोड़ की बेहिसाबी संपत्ति पर केस दर्ज।

रूपम सिंह

Dilip Khedkar ACB Raid Disproportionate Assets Case: बर्खास्त आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर के पिता और सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी दिलीप खेडकर के पाथर्डी तहसील के भालगांव स्थित घर पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने छापा मारा। नाशिक और अहिल्यानगर की ACB टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर एक साथ कार्रवाई की।

13.30 करोड़ रुपये की बेहिसाबी संपत्ति का दावा

ACB की जांच के दौरान खेडकर परिवार के पास ज्ञात आय की तुलना में करीब 13 करोड़ 30 लाख रुपये अधिक की बेहिसाबी संपत्ति और खर्च होने की बात सामने आई। इसके आधार पर दिलीप खेडकर और उनकी पत्नी डॉ. मनोरमा खेडकर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

1995 से 2023 तक की आय की जांच

ACB ने दिलीप खेडकर की 1995 से 2023 तक की आय, संपत्ति और वित्तीय लेन-देन की जांच की। खुली जांच में उनकी ज्ञात आय की तुलना में 102 प्रतिशत अधिक बेहिसाबी संपत्ति अर्जित किए जाने की बात सामने आने के बाद मामला दर्ज किया गया।

घर से दस्तावेज जब्त

कार्रवाई के दौरान ACB अधिकारियों ने भालगांव स्थित घर से संबंधित दस्तावेज अपने कब्जे में लिए। इन दस्तावेजों और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। अधिकारियों की कार्रवाई का उद्देश्य संपत्ति और आय के बीच अंतर से जुड़े तथ्यों की पड़ताल करना है।

2012 की शिकायत के आधार पर जांच

दिलीप खेडकर की संपत्ति की जांच की मांग को लेकर अहिल्यानगर निवासी पंढरीनाथ शंकर साबले ने वर्ष 2012 में ACB से शिकायत की थी। इसी शिकायत के आधार पर आगे जांच की गई। ACB की खुली जांच में सामने आए निष्कर्षों के आधार पर अब दिलीप खेडकर और मनोरमा खेडकर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले में संपत्ति, आय और वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की जांच आगे जारी है।

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज