Diwali Chhath Special Trains: मध्य रेल चलाएगी 418 स्पेशल ट्रेनें, मुंबई-पुणे से यूपी के लिए 176 सेवाएं

Mumbai Special Trains: दीपावली और छठ पर्व पर मध्य रेल 418 विशेष ट्रेनें चलाएगी, जिनमें मुंबई व पुणे से उत्तर भारत के लिए 176 सेवाएं शामिल हैं। आरक्षण 27 सितंबर से शुरू हो गया है।
Railway's festive gift Central Railway to run 418 special trains for Diwali and Chhath
मुंबई ट्रेन सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Central Railway Diwali Chhath Special Trains: दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मध्य रेल ने देश के विभिन्न गंतव्यों के लिए 418 विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इनमें उत्तर भारत जाने वाले यात्रियों के लिए मुंबई और पुणे से गोरखपुर, मऊ, बनारस और गाजीपुर के बीच 176 विशेष सेवाएं शामिल हैं।

इन ट्रेनों के संचालन से त्योहारों के दौरान उत्तर भारत की ओर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। आरक्षण आज से शुरू होगा। मध्य रेल के मुताबिक उत्तर भारत के लिए मुंबई और पुणे से गोरखपुर, मऊ, बनारस और गाजीपुर के बीच बड़ी संख्या में विशेष सेवाएं शामिल हैं।

रेल यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

चेन्नई, बेंगलुरु, लातूर, नागपुर शहर, कोल्हापुर, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, न्यू अमरावती और कलबुरगी के लिए भी विशेष ट्रेनें चलेंगी।

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से गोरखपुर के लिए 64, मऊ के लिए 24 और बनारस के लिए 24 सेवाएं निर्धारित हैं। हडपसर से गोरखपुर के लिए 64 और गाजीपुर सिटी के लिए 24 सेवाएं रहेंगी। नागपुर-हडपसर के बीच 26 और 14, कोल्हापुर-कलबुरगी के बीच 64 सेवाएं संचालित होंगी।

Railway's festive gift Central Railway to run 418 special trains for Diwali and Chhath
गीतांजलि एक्सप्रेस में 2,100 पक्षियों का मामला, 282 जीवित पक्षियों को मिली अंतरिम राहत

मुंबई से नागपुर-सोलापुर के लिए 6 स्पेशल ट्रेनें

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए मध्य रेल ने मुंबई शहर से नागपुर, अमरावती, कोल्हापुर और सोलापुर के लिए छह एकतरफा विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

इनमें दो ट्रेने नागपुर शहर और दो सोलापुर के लिए होंगी, जबकि अमरावती और कोल्हापुर के लिए एक-एक विशेष सेवा चलाई जाएगी। ये ट्रेनें 27 और 28 सितंबर को रवाना होंगी। सिफारिश देगी।

Railway's festive gift Central Railway to run 418 special trains for Diwali and Chhath
महाराष्ट्र में PM E Bus सेवा का विस्तार, 11 शहरों के बस डिपो के विकास के लिए 15.63 करोड़ की निधि मंजूर

आज से शुरू होगा आरक्षण

अन्य मार्गों पर भी साप्ताहिक, द्विसाप्ताहिक और दैनिक विशेष ट्रेनें उपलब्ध रहेंगी। ट्रेन संख्या 01079, 01015, 01013, 01105, 01106, 01417, 01418, 01123, 01431, 01201 और 01202 के लिए आरक्षण 27 सितंबर से शुरू होगा। अन्य घोषित ट्रेनों का आरक्षण 28 सितंबर से होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com