प्रदीप हत्याकांड: संजय राउत ने शिंदे और CM फडणवीस पर साधा निशाना, ठाणे को बताया अपराधियों का सुरक्षित ठिकाना

Thane News: ठाणे में शिवसेना (UBT) पदाधिकारी प्रदीप पूर्णेकर की हत्या पर संजय राउत ने गृह विभाग पर निशाना साधा। उन्होंने इसे कॉन्ट्रैक्ट किलिंग बताते हुए आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
Pradeep murder case: Sanjay Raut targets Shinde and Fadnavis
संजय राउत फोटो सोर्स-X
Published on: 
Updated on: 

मुख्य साजिशकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग

संजय राऊत ने आरोप लगाया कि हत्या के मुख्य साजिशकर्ताओं के नाम छिपाकर केवल छोटे आरोपियों पर कार्रवाई करने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने सवाल उठाया कि क्या ठाणे में 'शिंदों का कानून' चलता है? राऊत ने कहा कि जब तक मृतक कार्यकर्ता को न्याय नहीं मिलता, तब तक पार्टी के कार्यकर्ता रोज पुलिस थाने में मौजूद रहकर जवाब मांगेंगे।

Pradeep Purnekar murder case Sanjay Raut Statement: ठाणे में शिवसेना (यूबीटी) के एक पदाधिकारी की हत्या को लेकर पार्टी नेता संजय राऊत ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा है।

राऊत ने बुधवार को हत्या को राज्य के गृह विभाग के लिए शर्मनाक बताते हुए इसे सीधे तौर पर कॉन्ट्रैक्ट किलिंग का मामला बताया।

Pradeep murder case: Sanjay Raut targets Shinde and Fadnavis
Voter List Update: महाराष्ट्र में WhatsApp पर होंगे वोटर डॉक्यूमेंट्स, जरूरत पर घर जाकर सत्यापन करेंगे BLO

राजनीतिक संघर्ष का किया दावा

संजय राऊत ने दावा किया कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के शहर विभाग प्रमुख प्रदीप पूर्णेकर एक स्थानीय शिवसेना नेता के खिलाफ राजनीतिक संघर्ष कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्णेकर ठाणे के मनोरमा नगर इलाके में बिल्डर लॉबी और मादक पदार्थों के नेटवर्क के खिलाफ लगातार आवाज उठा रहे थे।

राऊत के मुताबिक, इसी वजह से पूर्णेकर को अपनी जान गंवानी पड़ी। हालांकि, ये आरोप राऊत द्वारा लगाए गए हैं और मामले में जांच से सामने आने वाले तथ्यों से ही इन दावों की पुष्टि हो सकेगी।

Pradeep murder case: Sanjay Raut targets Shinde and Fadnavis
Pune PMC Tender: आचार संहिता के बीच 1.40 करोड़ के 17 कामों की निविदा, पुणे मनपा में उठे सवाल

'माफियाओं के लिए ठाणे सुरक्षित ठिकाना'

संजय राऊत ने आरोप लगाया कि ठाणे अपराधियों और मादक पदार्थों के माफिया के लिए सुरक्षित ठिकाना बन गया है। उन्होंने इसे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की विफलता बताया और कहा कि ठाणे के नागरिकों का भविष्य अंधकार में धकेला जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदीप पूर्णेकर का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा और पार्टी कार्यकर्ता मामले में न्याय की मांग जारी रखेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com