Devendra Fadnavis Singapore Tech Conference: सिंगापुर में आयोजित 'टेक इन एशिया कॉन्फ्रेंस 2026' के वैश्विक मंच पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प प्रस्तुत किया।
उन्होंने वीडियो संदेश के माध्यम से स्पष्ट किया कि राज्य की अर्थव्यवस्था को 'इनोवेशन-लेड इकोनॉमी' के रूप में विकसित करके ही इस लक्ष्य को प्राप्त किया जाएगा।
मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि सरकार स्टार्टअप्स, अनुसंधान संस्थानों, उद्योगों और युवाओं को एक साथ जोड़कर महाराष्ट्र को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी इनोवेशन हब बनाने के लिए काम कर रही है।
इस सम्मेलन में 2000 से अधिक सीईओ, तकनीकी विशेषज्ञ, शोधकर्ता और वैश्विक उद्योगपति उपस्थित थे।
महाराष्ट्र राज्य नवाचार सोसाइटी के सीईओ डॉ. श्रीकांत पाटील ने मुख्य भाषण में राज्य की मजबूत स्टार्टअप प्रणाली और योजनाओं की जानकारी साझा की।
उन्होंने बताया कि राज्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा, फिनटेक, क्लीनटेक और रोबोटिक्स जैसे क्षेत्रों में अपना नेतृत्व बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
डॉ. पाटील ने महाराष्ट्र को देश की 'स्टार्टअप कैपिटल' के रूप में मजबूत करने पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और सिंगापुर के बीच नवाचार, अनुसंधान, इनक्यूबेशन, निवेश और स्टार्टअप्स को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के क्षेत्र में सहयोग की अपार संभावनाएं हैं।
डॉ. ने कहा राज्य की स्टार्टअप व्यवस्था, युवा उद्यमियों के लिए योजनाओं, इनक्यूबेशन सुविधाओं और गहन तकनीक के अवसरों की जानकारी दी।
उन्होंने वैश्विक बाजार से महाराष्ट्र के स्टार्टअप को जोड़ने की रणनीति भी बताई।
राज्य के इनोवेशन विजन में युवा उद्यमियों, इनक्यूबेशन सुविधाओं और डीप-टेक सेक्टर को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। सरकार का लक्ष्य स्टार्टअप्स, उद्योग, अकादमिक संस्थानों और अनुसंधान क्षेत्र के बीच सहयोग बढ़ाकर तकनीक आधारित उद्यमिता को प्रोत्साहित करना है।
महाराष्ट्र पहले भी 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य सार्वजनिक रूप से रख चुका है। मई 2026 में CII के एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 2030 तक इस लक्ष्य को हासिल करने की सरकार की दृष्टि बताई थी।