मुंबई-नासिक हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से भिड़ी कार; एक ही परिवार के 4 की मौत

Mumbai Nashik Highway Accident: मुंबई-नासिक हाईवे पर आटगांव के पास खड़े ट्रक से टकराने पर जोगेश्वरी के एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई और 6 घायल हो गए। परिवार त्र्यंबकेश्वर से लौट रहा था।
Tragic accident on Mumbai-Nashik Highway: Car rams into stationary truck near Atgaon
मुंबई नासिक हाईवे हादसा, प्रतीकात्मक तस्वीरसोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Jogeshwari Family Accident Shahapur: मुंबई-नासिक हाईवे पर शाहपुर तालुका के आटगांव के पास बुधवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। एक कार पुराने खड़े ट्रक से टकरा गई।

हादसे में मुंबई के जोगेश्वरी में रहने वाले एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हुए हैं। मृतकों में दो छोटे बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं।

त्र्यंबकेश्वर से दर्शन कर लौट रहा था परिवार

पुलिस के अनुसार, अर्टिगा कार में सवार परिवार के सदस्य नासिक जिले के त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन करने के बाद मुंबई शहर लौट रहे थे।

इसी दौरान शाहपुर तालुका के आटगांव के पास उनकी कार हाईवे किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई।

दो साल पहले जल चुका था ट्रक

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, जिस ट्रक से कार की टक्कर हुई, वह करीब दो साल पहले जल गया था और उसके बाद से सड़क किनारे खड़ा था। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि दुर्घटना के समय ट्रक किस स्थिति में था और वह लंबे समय से सड़क किनारे क्यों खड़ा था।

टक्कर इतनी तेज थी कि चार की मौत

कार और ट्रक के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

Tragic accident on Mumbai-Nashik Highway: Car rams into stationary truck near Atgaon
Maratha Reservation: शिंदे कमेटी के अध्यक्ष का मानदेय तय, जिला बैठक के ₹50 हजार, विभागीय बैठक के 2 लाख रुपये

चार लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

अस्पताल पहुंचाए गए घायलों में से गंभीर स्थिति वाले चार लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार जारी है।

पुलिस ने हादसे में मृत लोगों की पहचान श्रीराम जायसवाल, आयुष जायसवाल, लाडो जायसवाल और सूरज जायसवाल के रूप में की है।

हाईवे पर लगा लंबा जाम

हादसे के बाद मुंबई-नासिक हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया, जिसके बाद हाईवे पर यातायात धीरे-धीरे सामान्य किया गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे के संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दुर्घटना के सटीक कारणों और सड़क किनारे लंबे समय से खड़े ट्रक की स्थिति समेत अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस की जांच के बाद हादसे से जुड़े अन्य तथ्य सामने आने की उम्मीद है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com