Stuti Sonawane Dentist Suicide Case Mumbai (फोटो क्रेडिट-X) 
मुंबई

सीनियर की डांट या लव जिहाद? डेंटिस्ट आत्महत्या मामले में सुसाइड नोट, परिवार और पुलिस बयान

Stuti Sonawane Dentist Suicide Case Mumbai: मुंबई की डेंटिस्ट स्तुति सोनावने ने सुसाइड नोट में प्रेमी फैजुल खान पर आरोप लगाए हैं। परिवार सीनियर की डांट को वजह बता रहा है। जांच जारी है।

अनिल सिंह

Stuti Sonawane Suicide Update: मुंबई के एंटॉप हिल इलाके में 24 वर्षीय डेंटिस्ट स्तुति सोनावने की आत्महत्या ने शहर में सनसनी फैला दी है। बीवाईएल नायर अस्पताल से बीडीएस और डीवाई पाटिल कॉलेज से एमडीएस कर रही स्तुति ने अपने घर में पंखे से लटककर जान दे दी। पुलिस को मौके से 6 पन्नों का एक विस्तृत सुसाइड नोट मिला है, जिसमें एक तरफ मोहम्मद फैजुल खान के साथ प्रेम संबंधों में मिले धोखे और चरित्र पर संदेह का जिक्र है, तो दूसरी तरफ परिवार इस थ्योरी से अलग कार्यस्थल पर मानसिक उत्पीड़न की बात कर रहा है।

पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर वर्ली निवासी मोहम्मद फैजुल खान को गिरफ्तार कर लिया है। फैजुल पर आत्महत्या के लिए उकसाने (BNS की धारा 108) का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, फैजुल ने स्वीकार किया है कि वे रिश्ते में थे, लेकिन उम्र के अंतर और पारिवारिक असहमति के कारण उनके बीच विवाद बढ़ गए थे। वहीं, सुसाइड नोट में 'श्रद्धा वालकर' केस का जिक्र होने से इस मामले ने राजनीतिक तूल भी पकड़ लिया है।

सुसाइड नोट में 'फ्रिज' और श्रद्धा वालकर का जिक्र

पुलिस द्वारा बरामद 6 पन्नों के पत्र में स्तुति ने अपने और फैजुल के रिश्तों के उतार-चढ़ाव को विस्तार से लिखा है। डेंटिस्ट आत्महत्या मामले में सबसे चौंकाने वाला हिस्सा वह है जहां स्तुति ने अपने दोस्तों की चेतावनियों का जिक्र किया है। उसने लिखा कि उसके दोस्त अक्सर कहते थे, "हमें अच्छा नहीं लगेगा अगर तुम्हारी लाश फ्रिज में मिले।" स्तुति ने आगे लिखा कि वह फैजुल के प्यार में इतनी अंधी थी कि उसने उसकी ऑनलाइन डेटिंग और अन्य गतिविधियों को नजरअंदाज किया, लेकिन अंततः उसके दोस्तों की शंकाएं सही साबित हुईं और फैजुल उसके चरित्र पर भद्दे आरोप लगाने लगा।

परिवार का आरोप: सीनियर की डांट और काम का दबाव

स्तुति के माता-पिता पुलिस की 'लव जिहाद' या प्रेम प्रसंग वाली थ्योरी से पूरी तरह सहमत नहीं हैं। स्तुति की मां उषा सोनावने, जो पेशे से शिक्षिका हैं, का कहना है कि उनकी बेटी पिछले कुछ समय से काम के भारी दबाव और अपने सीनियर डॉ. बंगा के व्यवहार से परेशान थी। परिवार के अनुसार, स्तुति अपने सीनियर की 'लूज टॉक' और डांट-फटकार से मानसिक तनाव में थी। पिता बजरंग सोनावने ने स्पष्ट किया कि उन्हें फैजुल नाम के किसी लड़के के बारे में जानकारी नहीं थी और वे इस मामले को 'लव जिहाद' का रंग देने के खिलाफ हैं।

राजनीतिक घमासान और पुलिस की जांच

एक ओर जहां बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने इस घटना को 'लव जिहाद' करार देते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, वहीं स्तुति के पिता ने राजनीतिक दलों से इस दुखद घटना पर अपनी 'राजनीतिक रोटी' न सेकने की अपील की है। एंटॉप हिल पुलिस अब दोहरे मोर्चे पर जांच कर रही है। एक तरफ फैजुल के मोबाइल डेटा और कॉल रिकॉर्ड्स खंगाले जा रहे हैं, तो दूसरी तरफ स्तुति के मेडिकल कॉलेज और प्रैक्टिस स्थल पर जाकर सहकर्मियों और सीनियर डॉक्टरों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं ताकि काम के दबाव वाले एंगल की भी पुष्टि हो सके।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी