देवेंद्र फडणवीस और आदित्य ठाकरे (सौ. डिजाइन फोटो ) 
मुंबई

Maharashtra: फडणवीस का ताबड़तोड़ हमला, बोले- आदित्य ठाकरे न बनें महाराष्ट्र के पप्पू

CM Devendra Fadnavis ने आदित्य ठाकरे पर पलटवार करते हुए कहा कि वे ‘महाराष्ट्र के पप्पू’ बनने की कोशिश न करें। वर्ली वोटर लिस्ट विवाद पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप में जबरदस्त तेजी देखने के लिए मिली है।

अपूर्वा नायक

CM Devendra Fadnavis On Aditya Aditya Thackeray: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र वर्ली में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि आदित्य 'महाराष्ट्र का पप्पू' बनने की कोशिश न करें।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार मंत्रिमंडल की बैठक के बाद आदित्य पर तंज कसते हुए कहा कि मैं आदित्य को जानता हूं और उनसे पप्पूगिरी की उम्मीद नहीं थी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जो पूर्व में किया था, कल आदित्य की प्रस्तुति उनकी नकल थी।

विपक्ष को पता है कि उनकी हार निश्चित

विपक्ष जो कुछ भी कर रहा है, वह सिर्फ परोक्ष हमला है। विपक्ष जानता है कि हार निश्चित है और जनता उनके साथ नहीं है। उनका आचरण लोकतंत्र का मजाक उड़ाना है। निकाय चुनावों से पहले आदित्य ने सोमवार को अपने वर्ली विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि यह कोई गलती नहीं, बल्कि धोखाधड़ी है।

तब क्यों नहीं दिखती गड़बड़ीः परांजपे

आदित्य पर हमला बोलते हुए एनसीपी (एपी) के मुख्य प्रवक्ता आनंद परांजपे ने कहा कि अब उन्हें वीं में 19,000 बोगस वोटर याद आ गए, लेकिन जब अरविंद सावंत दक्षिण मुंबई से लोकसभा चुनाव लड़ रहे थे, तब यह बात क्यों याद नहीं आई? जब चुनाव जीतते है तो मतदाता सूची सही लगती है और जब हारते हैं तो उसमें गड़बड़ी दिखती है। विपक्ष केवल भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है।

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी

Ravneet Bittu Detained: लुधियाना में रवनीत बिट्टू हिरासत में, CM भगवंत मान के काफिले के सामने दिखाए टमाटर-अंडे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट