Central Railway Special Block: मुंबई,मध्य रेल मुंबई मंडल के अंतर्गत उंबरमाली और आटगांव स्टेशनों के बीच अतिक्रमण हटाने एवं पोर्टल निर्माण कार्य हेतु विशेष यातायात एवं पॉवर ब्लॉक लिया जाएगा। बताया गया कि उक्त दो स्टेशनों के बीच सिग्नल S2 पर अतिक्रमण हटाने व पोर्टल निर्माण कार्य के लिए 6 व 7 मई (बुधवार/गुरुवार मध्यरात्रि) को उंबरमाली और अटगांव स्टेशनों के बीच विशेष यातायात एवं पॉवर ब्लॉक होगा।
बुधवार रात से गुरुवार सुबह 4.10 बजे तक चलने वाले ब्लॉक सेक्शन में उंबरमाली से आटगांव तक पूर्वोत्तर दिशा की अप और डाउन लाइनें प्रभावित होंगी। इससे कसारा-सीएसएमटी लोकल एन2, जो कसारा से 03:51 बजे प्रस्थान करने वाली थी, 4:20 बजे प्रस्थान करेगी। कसारा स्टेशन पर मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को रेगुलेट किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र पुलिस भर्ती में बड़ा चमत्कार या घोटाला? निजी क्लास के पेपर से आए 85 सवाल, सुप्रिया सुले ने उठाए सव
यदि कोई मेल/एक्सप्रेस ट्रेन देरी से चलती है या उसे रेशेड्यूल किया जाता है, तो उसे भी परिचालन सुविधा के अनुसार रेगुलेट किया जाएगा। मध्य रेल के अनुसार ये ब्लॉक बुनियादी ढांचे के रखरखाव और संरक्षा के लिए आवश्यक हैं।