बुलेट ट्रेन (सौजन्य-सोशल मीडिया, कंसेप्ट फोटो) 
मुंबई

Mumbai-Ahmedabad Bullet Train को नई रफ्तार, स्टील ट्रस ब्रिज बना इंजीनियरिंग मिसाल

Maharashtra News: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत अहमदाबाद में 100 मीटर लंबा स्टील ब्रिज सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। यह ब्रिज अंडरग्राउंड मेट्रो टनल के ऊपर बनाया गया है।

अपूर्वा नायक

Bullet Train Project: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना को एक और अहम गति देते हुए अहमदाबाद जिले में 100 मीटर लंबा 'मेक इन इंडिया' स्टील ब्रिज सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। यह ब्रिज भूमिगत मेट्रो टनल के ऊपर बनाया गया है और गुजरात में पूर्ण हुए स्टील ब्रिजों में 13वां है।

राज्य में कुल 17 स्टील ब्रिज प्रस्तावित हैं। इस स्थान पर बुलेट ट्रेन का एलाइन्मेंट कालूपुर और शाहपुर मेट्रो स्टेशनों को जोड़ने वाली अंडरग्राउंड मेट्रो टनल के ऊपर से गुजरता है। मेट्रो टनल पर किसी भी प्रकार का भार न पड़े।

इसके लिए फाउंडेशन को टनल से दूर रखा गया, जिससे सामान्य 30-50 मीटर स्पैन की जगह करीब 100 मीटर का स्पैन अपनाना पड़ा। इसके तहत पारंपरिक वायाडक्ट की जगह स्टील ट्रस ब्रिज डिजाइन किया गया। करीब 1,098 मीट्रिक टन वजनी इस ब्रिज को जमीन से 16।5 मीटर ऊंचाई पर अस्थायी ट्रेसल्स पर असेंबल किया गया।

बुलेट ट्रेन को मिली मजबूती

असेंबली पूरी होने के बाद इसे सावधानीपूर्वक स्थायी सपोर्ट सिस्टम पर स्थापित किया गया। यह संरचना अहमदाबाद-साबरमती मुख्य लाइन के समानांतर स्थित है, जिसकी ऊंचाई 14 मीटर और चौड़ाई 15।5 मीटर है। ब्रिज का निर्माण महाराष्ट्र के वर्धा स्थित वर्कशॉप में किया गया और ट्रेलरों के जरिए साइट तक पहुंचाया गया।

इसमें 45, 186 हाई-स्ट्रेंथ बोल्ट, C5 प्रोटेक्टिव पेटिंग और इलास्टोमेरिक बेयरिंग्स का उपयोग किया गया है। यह उपलब्धि बुलेट ट्रेन परियोजना की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके तहत हाई-स्पीड रेल परियोजनाओं को मौजूदा शहरी परिवहन नेटवर्क के साथ सुरक्षित और टिकाऊ ढंग से जोड़ा जा रहा है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z