मिट्टी को मजबूत करने का काम शुरू (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई

मुंबई लोकल के यात्रियों के लिए बड़ी खबर! बोरिवली-विरार 5वीं-6ठी लाइन का काम तेज, 6 महीने में मजबूत होगी मिट्टी

Borivali Virar 5th- 6th Lines Work Progress: मुंबई के बोरिवली-विरार 5वीं-6ठी रेल लाइन प्रोजेक्ट में MRVC ने दहिसर-मीरा रोड के बीच PVD तकनीक से मिट्टी मजबूत करने का काम शुरू किया।

गोरक्ष पोफली

Highlights

  • बोरिवली-विरार 5वीं-6ठी लाइन के काम को मिली गति, MRVC ने अपनाई आधुनिक PVD तकनीक।

  • दहिसर से मीरा रोड के बीच नरम मिट्टी को मजबूत करने का काम शुरू।

  • जिस जमीन को तैयार करने में कई वर्षों का लंबा समय लगता, अब छह महीने में होगा।

Mumbai Rail Network Soil Stabilization Begins: मुंबई के उपनगरीय रेल नेटवर्क के लंबे समय से लंबित विस्तार को गति देने के लिए मुंबई रेलवे विकास कार्पोरेशन ने बोरिवली-विरार 5वीं और 6ठी रेल लाइन परियोजना के दहिसर-मीरा रोड खंड पर मिट्टी को मजबूत करने की आधुनिक तकनीक अपनाई है।

प्रीफैब्रिकेटेड वर्टिकल ड्रेन (PVD) नामक इस विशेष तकनीक की मदद से अनुकूल परिस्थितियों में मिट्टी के ठोस होने की समयसीमा कई वर्षों से घटकर लगभग छह महीने रह जाएगी, जिससे रेल पटरी बिछाने को लेकर तटबंध निर्माण के लिए जमीन तेजी से तैयार हो सकेगी।

नरम मिट्टी की मौजूदगी बनी चुनौती

रेल गलियारे में नरम मिट्टी की मौजूदगी एक बड़ी इंजीनियरिंग चुनौती रही है, जिस पर भारी रेल ढांचा खड़ा करने से पहले जमीन को मजबूत बनाना आवश्यक है। प्राकृतिक रूप से मिट्टी को बैठने और ठोस होने में कई वर्ष लग जाते हैं, जिससे निर्माण में देरी होती है।

पीवीडी तकनीक नरम मिट्टी में फंसे पानी को बाहर निकलने का मार्ग प्रदान कर इस प्रक्रिया को तेज करती है। एमआरवीसी के अनुसार इस विधि से छह महीने के भीतर लगभग 90 प्रतिशत तक मिट्टी का ठोस होना संभव है, जिससे रेल तटबंधों को मजबूती मिलेगी और भविष्य में जमीन धंसने का खतरा कम होगा।

3.20 लाख रनिंग मीटर पीवीडी लगाने की योजना

कार्पोरेशन ने दहिसर और मीरा रोड के बीच लगभग 3.20 लाख रनिंग मीटर पीवीडी लगाने की योजना बनाई है। इसके लिए एक विशेष मशीन तैनात की गई है, जिसकी क्षमता प्रतिदिन करीब 3,000 रनिंग मीटर ड्रेन लगाने की है। अब तक लगभग 30,000 रनिंग मीटर का काम पूरा हो चुका है और कार्यस्थल की उपलब्धता के आधार पर अतिरिक्त मशीनें भी लगाई जाएंगी।

लोकल व लंबी दूरी के ट्रेनों का अलग हो सकेगा परिचालन

पश्चिम रेलवे के इस व्यस्ततम गलियारे पर 5वीं व 6ठी लाइन बनने से लोकल और लंबी दूरी की ट्रेनों का परिचालन अलग हो सकेगा। एमआरवीसी के अधिकारियों के मुताबिक सुरक्षा, गुणवत्ता और दीर्घकालिक मजबूती बनाए रखते हुए परियोजना को शीघ्र पूरा करने के लिए आधुनिक निर्माण तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है।

राहुल गांधी से डिबेट के लिए BJP का जिला अध्यक्ष ही काफी, चंडीगढ़ में नितिन नबीन ने दी खुली चुनौती

सांसदों को खरीदने का धंधा किसने शुरू किया? अरविंद सावंत ने भाजपा को घेरा, इलेक्टोरल बॉन्ड पर उठाए सवाल

बंगाल की BJP विधायक रेखा पात्रा की हालत गंभीर, अस्पताल में वेंटिलेटर पर; शरीर में मिला कीटनाशक का जहर

26/11 की बरसी पर हैदराबाद को दहलाने की साजिश, लतीफ भट की मौत का बदला लेने की धमकी; हाई अलर्ट पर पुलिस

NEET पेपर लीक में बड़ा एक्शन, NTA के 3 विशेषज्ञों समेत 14 आरोपियों पर आरोप तय; 25 नवंबर से ट्रायल