बीजेपी विधायक संजय उपाध्याय (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

BJP विधायक संजय उपाध्याय को मिली तीसरी धमकी, पत्र में हमले की साजिश का खुलासा, पुलिस से की शिकायत

Borivali BJP MLA Threat: बोरीवली बीजेपी विधायक संजय उपाध्याय को अज्ञात पत्र से जानलेवा हमले की साजिश की सूचना मिली। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी और सख्त कार्रवाई की मांग की।

आकाश मसने

Sanjay Upadhyay Threat Letter: बीजेपी के वरिष्ठ नेता तथा बोरीवली विधानसभा क्षेत्र से विधायक संजय उपाध्याय ने एक गंभीर खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कल उनके कार्यालय में एक पोस्टमैन के माध्यम से एक पत्र प्राप्त हुआ, जिस पर प्रेषक का नाम "संजय पत्रकार" लिखा था। यह पत्र उन्हें एक गंभीर खतरे से आगाह करने के लिए भेजा गया था।

उपाध्याय ने उस अज्ञात व्यक्ति का दिल से आभार व्यक्त किया जिसने यह सूचना उन्हें दी है। पत्र में लिखा था कि कुछ लोगों द्वारा उनके तथा उनके साथी सुशील सिंह पर हमले की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने इस पूरी जानकारी को तुरंत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दे दिया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बोरीवली से भाजपा के विधायक हैं संजय

यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले बजट सत्र के दौरान भी उन घर हमले की कोशिश हुई थी, जिसमें पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की थी। एक अन्य अवसर पर जब वे एक पत्रकार का इंटरव्यू ले रहे थे, इंटरव्यू खत्म होते ही उस पत्रकार को भी धमकी भरा फोन आया था कि "तुम उसके झांसे में क्यों आए? मैं तुम्हें और उसे दोनों को मार डालूंगा, अब यह तीसरी बार है जब ऐसी धमकी मिली है।

उपाध्याय ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि यदि किसी को लगता है कि इस तरह की धमकियों से वे अपने काम से पीछे हट जाएंगे, तो यह उनकी भूल है, उन्होने कहा कि, अब ऐसे मामलों से और भी सख्ती और त्वरित कार्रवाई के साथ निपटा जाएगा। इस संबंध में मुंबई पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा है तथा शीघ्र ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर इस घटना के साथ-साथ पूर्व की सभी घटनाओं की विस्तृत जानकारी देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां