मुंबई वायु प्रदूषण  सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

मुंबई में वायु प्रदूषण पर नजर रखने के लिए लगेंगे 5 नए मॉनिटरिंग स्टेशन, BMC खर्च करेगी 17.50 करोड़

Mumbai Air Pollution Control: मुंबई में वायु गुणवत्ता की निगरानी के लिए बीएमसी 17.50 करोड़ रुपये से 5 नए स्टेशन लगाएगी। शहर में कुल केंद्रों की संख्या 33 हो जाएगी।

रूपम सिंह

Highlights

  • मुंबई में 17.50 करोड़ से 5 नए एयर मॉनिटरिंग स्टेशन लगेंगे।

  • वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों की संख्या 28 से बढ़कर 33 होगी।

  • मुलुंड, बोरीवली, गोरेगांव, दहिसर और खार में बनेंगे नए स्टेशन।

BMC Air Quality Monitoring Stations Mumbai: मुंबई शहर और उपनगरों में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण और हवा की गुणवत्ता पर पैनी नजर रखने के लिए बीएमसी ने निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दिया है। इसके तहत शहर में पांच नए एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।

इस पूरी परियोजना पर बीएमसी करीब 17.50 करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है। ये नए स्टेशन शहर के अलग-अलग प्रमुख इलाकों में लगाए जाएंगे, ताकि वायु प्रदूषण के स्तर की अधिक व्यापक और नियमित रूप से निगरानी की जा सके।

चार प्रमुख गार्डन और बीएमसी कार्यालय का चयन

प्रस्तावित योजना के अनुसार, इन पांचों स्टेशनों को मुंबई के विभिन्न हिस्सों में स्थित उद्यानों और एक मुंबई बीएमसी कार्यालय परिसर में स्थापित किया जाएगा। इनमें मुलुंड पूर्व का सीडी देशमुख गार्डन, बोरीवली पश्चिम का प्रमोद महाजन पार्क, गोरेगांव पूर्व के आरे स्थित छोटा कश्मीर गार्डन, दहिसर पूर्व का डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर रिक्रिएशन ग्राउंड और खार स्थित बीएमसी के एच-वेस्ट वार्ड के सहायक आयुक्त कार्यालय का परिसर शामिल है। इन नए स्टेशनों के शुरू होने के बाद मुंबई में वायु गुणवत्ता की निगरानी करने वाले कुल केंद्रों की संख्या में इजाफा हो जाएगा।

शहर के पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में नए स्टेशन स्थापित होने से वहां की वायु गुणवत्ता का सही आकलन किया जा सकेगा। साथ ही अतिरिक्त आंकड़े भी उपलब्ध हो सकेंगे। इससे भविष्य में प्रदूषण नियंत्रण से जुड़ी योजनाओं और प्रशासनिक फैसलों को अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने में मदद मिलने की पूरी उम्मीद है।
मनपा अधिकारी

28 वायु निगरानी केंद्र सक्रिय

फिलहाल शहर में 28 एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन सुचारू रूप से संचालित हो रहे हैं। इन पांच नए केंद्रों के जुड़ने से यह संख्या बढ़कर अब 33 हो जाएगी। गौरतलब है कि वायु प्रदूषण मुंबई शहर के लिए लगातार एक गंभीर चुनौती बना हुआ है।

निर्माण कार्यों से उड़ने वाली धूल, वाहनों से निकलने वाला धुआ, औद्योगिक गतिविधियां और अन्य प्रदूषणकारी स्रोत यहां की हवा की गुणवत्ता को लगातार प्रभावित कर रहे हैं। ऐसे में अलग-अलग क्षेत्रों में निगरानी केंद्रों की संख्या बढ़ने से प्रदूषण के स्तर को बेहतर ढंग से समझने और प्रभावित इलाकों की सटीक पहचान करने में काफी मदद मिलेगी।

कश्मीर का 'लाल सोना' क्यों हो रहा है गायब? कौन है इसका पीछे का जिम्मेदार

केजरीवाल को मिली धमकी निकली फर्जी, बिश्नोई गैंग के नाम से नहीं बल्कि रोहतक से किया गया था कॉल

Miss Universe 2026: ग्रैंड फिनाले से पहले बड़ा झटका, 15 देशों ने पीछे खींचे कदम; 6 एशियाई देशों पर लगा बैन

अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी: अमेरिका-दुबई से आएंगे बाराती, बिहटा में बहू के स्वागत के लिए बना नया आशियाना

15 लाख का इनामी आतंकी लतीफ भट और 2 विदेशी दहशतगर्द! कुलगाम से किश्तवाड़ तक हाई अलर्ट, OGWs से पूछताछ जारी