मुंबई में अवैध स्कूलों (सोर्स - सोशल मिडिया)  
मुंबई

मुंबई में अवैध स्कूलों पर बीएमसी का मेगा ऑपरेशन; 36 फर्जी स्कूलों पर FIR, 129 अन्य भी रडार पर

Mumbai Illegal Schools: मुंबई में 164 अवैध स्कूलों के खिलाफ बीएमसी ने मोर्चा खोल दिया है। शिवाजी नगर के 36 स्कूलों पर एफआईआर दर्ज की गई है। अभिभावकों के लिए यूडीआईएसई कोड की गाइडलाइन जारी।

रूपम सिंह

Mumbai BMC Education Department: मुंबई में मासूम बच्चों के भविष्य और अभिभावकों की गाढ़ी कमाई से खिलवाड़ करने वाले, 'शिक्षा माफिया' के खिलाफ बीएमसी ने अब तक की सबसे बड़ी और निर्णायक जंग छेड़ दी है। शहर में फैले 164 अवैध स्कूलों के मकड़जाल को पूरी तरह खत्म करने के लिए, बीएमसी के शिक्षा विभाग ने एक 'मेगा ऑपरेशन' शुरू किया है। इस ताबड़तोड़ कार्रवाई की पहली और सबसे जोरदार गाज शिवाजी नगर इलाके पर गिरी है। जहां बिना किसी सरकारी मंजूरी के 'दुकान' की तरह चलाए जा रहे 36 प्राथमिक स्कूलों के प्रबंधकों, प्राचार्यों और सचिवों के खिलाफ सीधे पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। बीएमसी के इस कड़े रुख से अवैध स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया है।

अवैध स्कूलों पर लगेगा ताला

यह कार्रवाई अचानक नहीं हुई है। बीएमसी ने इन तथाकथित शिक्षा ठेकेदारों को सुधरने और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने का पूरा मौका दिया था। विभाग द्वारा इन्हें लगातार दो कड़े नोटिस जारी कर साफ चेतावनी दी गई थी कि, या तो 7 दिनों के भीतर आधिकारिक मान्यता पत्र पेश करें, या फिर स्कूल पर ताला लगा दें। शेष 129 स्कूलों पर भी दर्ज किया जाएगा मामला लेकिन भारी मुनाफे के लालच में अंधे हो चुके इन संचालकों ने कानून को ताक पर रखकर न तो कोई जवाब दिया और न ही दस्तावेज दिखाए। मासूम बच्चों के भविष्य को दाँव पर लगाकर ये फर्जी संस्थान चोरी-छिपे चलते रहे।

बीएमसी ने सभी 36 स्कूलों की ब्लैक लिस्ट और सबूत पुलिस को सौंप दिए हैं। जिसके बाद पुलिस इन जालसाजों के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी कर जल्द ही गिरफ्तारियां शुरू करने वाली है। बीएमसी ने साफ कर दिया है कि यह तो सिर्फ शुरुआत है, शिवाजी नगर के बाद, सूची में शामिल बाकी बचे 129 अवैध स्कूलों पर भी अगले कुछ दिनों में इसी तरह का कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

इस बड़े संकट के बीच बीएमसी के शिक्षा विभाग ने अभिभावकों के लिए एक बेहद जरूरी 'पेरेंट्स अलर्ट' और गाइडलाइन जारी की है। विभाग ने अपील की है कि अपने बच्चे का एडमिशन कराने से पहले स्कूल की वैधता की जांच जरूर करें। इसका सबसे बड़ा और अचूक प्रमाण है स्कूल का यूडीआईएसई (यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इनफार्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन) कोड

क्रमांक स्कूल का नाम
1 वी. के. इंग्लिश स्कूल
2 जौहर आइडियल इंग्लिश स्कूल
3 अंजुमन बहरुल उलूम उर्दू प्राइमरी स्कूल
4 रीगल इंग्लिश प्राइमरी स्कूल
5 सिटीजन इंग्लिश प्राइमरी स्कूल
6 होली अली इंग्लिश स्कूल
7 अल अमन इंग्लिश प्राइमरी स्कूल
8 श्री शिवाजीराव साल्वे विद्यालय
9 नोवेल इंग्लिश प्राइमरी स्कूल
10 स्प्रिंग फील्ड इंग्लिश स्कूल
11 प्रजासत्ताक विद्यालय इंग्लिश स्कूल
12 मोमिना फाउंडेशन ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल
13 सेंट मैरी प्राइमरी स्कूल
14 रॉयल प्राइमरी इंग्लिश स्कूल
15 पर्ल्स इंग्लिश स्कूल
16 एस. एन. पी. लिटिल स्टार प्राइमरी स्कूल
17 प्रिंस अली इंग्लिश स्कूल
18 अल रहमान इंग्लिश स्कूल
19 कसमिया उर्दू प्राइमरी स्कूल
20 अल मिस्बाह इंग्लिश स्कूल
21 भारत नगर उर्दू प्राइमरी स्कूल
22 अल जैद इंग्लिश स्कूल
23 अल मेहदी उर्दू प्राइमरी स्कूल
24 सिल्वर क्वीन इंग्लिश प्राइमरी स्कूल
25 ब्लू एंजल्स इंग्लिश स्कूल
26 संजारी इंग्लिश स्कूल
27 अंजुमन फलाह उल इस्लाम उर्दू प्राइमरी स्कूल
28 ब्लॉसम इंग्लिश स्कूल
29 अंजुमन तक्वियातुल इमान उर्दू प्राइमरी स्कूल
30 गोल्ड फील्ड इंग्लिश स्कूल
31 अंजुमन इकरा उर्दू प्राइमरी स्कूल
32 श्री शिवाजीराव साल्वे प्राइमरी स्कूल
33 महात्मा गांधी स्कूल
34 हुदा इंग्लिश स्कूल
35 सना उर्दू प्राइमरी स्कूल

सतर्क रहें, जागरूक बनें

भारत सरकार द्वारा जारी यह 11 अंकों का यूनिक कोड ही किसी स्कूल के असली होने की गारंटी है। बिना यूडीआईएसई कोड वाले फर्जी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को आगे चलकर बोर्ड परीक्षा, सरकारी स्कॉलरशिप और ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) मिलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सतर्क रहे, जागरूक बनें और केवल मान्यता प्राप्त स्कूल ही चुनें।

PM Narendra Modi Birthday Live: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

क्या ड्रामा करने के लिए चुना है? PM मोदी के जन्मदिन के यज्ञ में शामिल हुईं रेखा गुप्ता, VIDEO देख भड़के कॉकरोच

Tata Sons के चेयरमैन पद पर एन चंद्रशेखरन अब पाएंगे इतनी सैलरी, जानें सालाना पैकेज और नेटवर्थ का सच

US Tariff Bill: अमेरिकी टैरिफ बिल पर भारत का करारा जवाब, कहा- ऊर्जा सुरक्षा और व्यापारिक हितों से समझौता नहीं

AAP PAC Meeting: पुनर्गठन के बाद आप PAC की पहली बैठक, केजरीवाल-सिसोदिया और भगवंत मान ने बनाई चुनावी रणनीति