डिजिटल पेमेंट फेल (सोर्स-सोशल मीडिया) 
मुंबई

BMC अस्पतालों में डिजिटल पेमेंट फेल: सिर्फ KEM में UPI सुविधा; सायन, नायर समेत 21 बड़े अस्पताल रेस से बाहर

BMC Hospital Digital Payment: बीएमसी के सिर्फ केईएम अस्पताल में यूपीआई भुगतान सेवा उपलब्ध है। सायन, नायर और कूपर सहित 21 अस्पतालों में डिजिटल पेमेंट शुरू करने के लिए अभी निविदा भी जारी नहीं हुई।

रूपम सिंह

Mumbai BMC Hospital KEM Digital Payment: केंद्र सरकार की डिजिटल इंडिया और कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देने की पहल के बावजूद बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकांश अस्पतालों में डिजिटल भुगतान व्यवस्था का विस्तार नहीं हो सका है। महाराष्ट्र विधानसभा में दी गई जानकारी के अनुसार, फिलहाल केवल केईएम अस्पताल में ही अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली (HMIS) के तहत यूपीआई आधारित डिजिटल भुगतान की सुविधा उपलब्ध है।

अन्य अस्पतालों में प्रक्रिया भी शुरू नहीं

विधानसभा में विधायक अमोल पाटील और मुर्जी (काका) पटेल के गैर-तारांकित प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया गया कि सायन अस्पताल में एचएमआईएस लागू करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन वहां अभी यूपीआई या अन्य डिजिटल भुगतान सेवा शुरू नहीं हुई है।

16 परिधीय और 5 विशेष अस्पताल अभी भी बाहर

बीएमसी ने अपने जवाब में स्पष्ट किया कि 16 परिधीय अस्पतालों, 5 विशेष अस्पतालों, नायर अस्पताल, कूपर अस्पताल तथा द्वितीयक स्वास्थ्य सेवा विभाग के अधीन आने वाले अस्पतालों में डिजिटल भुगतान व्यवस्था लागू करने के लिए फिलहाल कोई निविदा प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है।

डिजिटल भुगतान के फायदे स्वीकार

बीएमसी ने यह भी माना कि डिजिटल भुगतान प्रणाली लागू होने से अस्पतालों के कैश काउंटरों पर लगने वाली लंबी कतारें कम हो सकती हैं। साथ ही मरीजों और उनके परिजनों को भुगतान की प्रक्रिया अधिक तेज, सुविधाजनक और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराई जा सकती है।

व्यवस्था के विस्तार का इंतजार

हालांकि बीएमसी ने केंद्र सरकार की डिजिटल भुगतान के लाभ स्वीकार किए हैं, लेकिन अधिकांश अस्पतालों में इसे लागू करने की दिशा में अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ऐसे में मरीजों और जनप्रतिनिधियों की ओर से बीएमसी अस्पतालों में जल्द से जल्द यूपीआई और अन्य डिजिटल भुगतान सुविधाएं शुरू करने की मांग तेज होने की संभावना है।

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी