

HIGHLIGHTS
6वें वेतन आयोग के तहत फिटमेंट फैक्टर 1.86 था
7वें वेटन आयोग में फिटमेंट फैक्टर बढ़कर 2.57 हुआ
अब 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 3.83 करने की डिमांड है
ऐसा होता है तो न्यूनतम बेसिक पे एक झटके में 68,940 रुपए बढ़ेगा
8th Pay Pension Calculation of 25000 salary: 8वें वेतन आयोग के गठन को सालभर हो गए हैं और अब महज 6 महीने बाद केंद्र सरकार इसपर अपना फैसला सुनाएगी। कहा ये भी जा रहा है कि सिर्प दो मांगें पूरी होने पर ही कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में तगड़ी बढ़ोतरी हो जाएगी। बता दें कि इसके लिए मई, 2027 की डेडलाइन निर्धारित है।
8वें वेतन आयोग के सामने 2 बड़ी डिमांड हैं। अगर सरकार इन डिमांडों को मान ले तो कर्मचारियों की सैलरी में बेहतर उछाल आ सकता है। अगर 8वां पे कमीशन सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉई यूनियन और पेंशनर बॉडी की मांग मान लेता है, तो पेंशन कैलकुलेशन में बड़े बदलाव आ जाएंगे।
दूसरी तरफ, कई संगठनों ने ओल्ड पेंशन स्कीम यानी OPS को ही फिर से बहाल करने की बात कर दी है। भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ यानी BPMS ने सभी गवर्नमेंट कर्मचारियों के लिए OPS को फिर से बहाल करने की मांग की।
जबकि, नेशनल काउंसिल ऑफ जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी ने ये मांग की है कि पेंशन आखिरी बेसिक सैलरी के 50% से बढ़ाकर 67% और फैमिली पेंशन को 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने का प्रस्ताव रख दिया है।
हर कर्मचारी के मन में सबसे बढ़ा सवाल तो यही है कि हमारा पेंशन और सैलरी कितनी बढ़ेगी। सबसे पहले बता दें कि OPS फ्रेमवर्क के तहत मासिक वेतन की कैलकुलेशन आखिरी सैलरी के 50% या पिछले 10 महीनों के एवरेज में से जो ज्यादा हो, उसके आधार पर की जाती है।
दरअसल, 7वें वेतन आयोग के तहत कम से कम 56 हजार 100 रुपए बेसिक सैलरी पाने वाले लेवल 10 कर्मचारी के हिसाब से देखें तो 50% रेट पर संबंधित बेसिक पेंशन 28,050 रुपये बनती है।
25,000 की मूल पेंशन पर विभिन्न फिटमेंट फैक्टर के अनुमान लगाए गे हैं, जिसकी सूची हम आपको नीचे दे रहे हैं।
अगर वेतन आयोग के पेंशन कैलकुलेशन को देखा जाए तो इसका सीधा संबंध बेसिक पे से है। आपकी जितनी भी मौजूदा सैलरी है उसका 50 प्रतिशत पेंशन के रूप में दिया जाता है। यदि हम 8वें वेतन आयोग के बड़े डिमांड की बात करें जिससे पेंशन में तगड़ी बड़ोतरी हो सकती है वो है फिटमेंट फैक्टर हाइक।
6वें वेतन आयोग के तहत फिटमेंट फैक्टर 1.86 था, 7वें वेटन आयोग में बढ़कर ये 2.57 हो गया। इसका फायदा ये हुआ था कि कर्मारियों का बेसिक पे सीधा बढ़कर 7000 रुपए से बढ़कर 18,000 रुपए हो गई थी। ऐसे में अब 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 3.83 किए जाने की डिमांड की जा रही है।
अगर ऐसा होता है तो एक बार फिर कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में तगड़ी बढ़ोतरी होगी। बता दें कि अगर केंद्र सरकार इस प्रस्ताव पर हामी भर देगी तो न्यूनतम बेसिक पे एक झटके में करीब 51,000 रुपए बढ़कर 68,940 रुपए बढ़ जाएगा।