Delimitation Bill का रास्ता साफ! लोकसभा में होंगी 816 सीटें, 273 का होगा इजाफा, ऐसे पारित हो सकता है बिल

Delimitation Bill in India: परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद लोकसभा सीटें 543 से बढ़कर 816 हो जाएंगी, जबकि प्रस्तावित विधेयक में अधिकतम सीमा 850 तय की गई है।
delimitation bill lok sabha seats increase
डिलिमिटेशन बिल(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • परिसीमन पर विपक्ष को एकजुट करने के लिए कांग्रेस की कोशिश।

  • मल्लिकार्जुन खरगे की स्टालिन और शरद पवार से मुलाकात।

  • TMC के कथित बागी सांसदों और DMK-NCP (SP) के अंदर मतभेदों की खबरों से राजनीतिक हलचल।

  • प्रस्ताव के तहत लोकसभा की सीटें 543 से बढ़ाकर 816 करने और अधिकतम सीमा 850 रखने की बात सामने आई है।

India Alliance on Delimitation Bill: 'इंडिया' गठबंधन का हिस्सा DMK और शरद पवार की NCP-SP ने परिसीमन विधेयक (Delimitation Bill) को अपना समर्थन दे दिया है। कांग्रेस पार्टी अभी विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश कर रही है, ताकि 30 नवंबर को होने वाले विशेष सत्र में इस विधेयक का विरोध किया जा सके।

मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और ममता बनर्जी, एम.के. स्टालिन और शरद पवार को मनाने की कोशिश कर रहे हैं; लेकिन एम.के. स्टालिन ने साफ कर दिया है कि कोई समझौता नहीं होगा।

फिलहाल एम.के. स्टालिन और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बीच बैठक चल रही है, फिर भी स्टालिन अपने रुख पर अड़े हुए हैं। ऐसे में, अब परिसीमन विधेयक के पारित होने का रास्ता साफ नजर आ रहा है। DMK के पास 22 सांसद हैं, जबकि शरद पवार के गुट के पास लोकसभा में 8 और राज्यसभा में 1 सांसद हैं।

लोकसभा में होंगी 816 सीटें

परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद लोकसभा की मौजूदा 543 सीटें बढ़कर 816 हो जाएंगी। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने यह जानकारी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रस्तावित विधेयक में लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 850 निर्धारित करने का प्रावधान है, लेकिन वास्तविक रूप से सीटों की संख्या 816 होगी।

प्रस्तावित बदलाव के तहत लोकसभा में मौजूदा संख्या के मुकाबले 273 सीटों की वृद्धि होगी। इससे संसद के निचले सदन में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा। सरकार का उद्देश्य परिसीमन के जरिए जनसंख्या और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व के बीच संतुलन स्थापित करना है।

what is delimitation
लोकसभा की सीटों का गणितAI Generated Image
delimitation bill lok sabha seats increase
राहुल गांधी की अपील पर स्टालिन का जवाब, बोले- इतिहास हमें 'एट्टाप्पन' नहीं, 'कट्टाबोम्मन' के रूप में याद करेगा

लोकसभा की सदस्य संख्या में वृद्धि

लोकसभा की सदस्य संख्या में यह वृद्धि देश के संसदीय ढांचे में बड़ा बदलाव मानी जा रही है। हालांकि, नई सीटों का राज्यवार बंटवारा परिसीमन की प्रक्रिया और संबंधित संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार तय होगा। प्रस्तावित व्यवस्था को लागू करने के लिए विधेयक को संसद की मंजूरी मिलना आवश्यक है।

भारत के लोकसभा परिदृश्य का पुनर्निर्धारण

प्रस्तावित परिसीमन (Delimitation) ढांचे के तहत, लोकसभा की कुल सदस्य संख्या में 50% की वृद्धि हो सकती है, जिससे सीटों की संख्या मौजूदा 543 से बढ़कर 816 हो जाएगी। यह विस्तार संसदीय प्रतिनिधित्व के राज्य-वार वितरण को नया रूप दे सकता है, जो भारत के चुनावी परिदृश्य में एक बड़े बदलाव का संकेत है।

131 बनाम 132 संविधान संशोधन विधेयक के 5 बड़े अंतर

  • सीटों में 50% वृद्धिः पुराने विधेयक में सभी राज्यों के लिए समान 50% वृद्धि की स्पष्ट गारंटी नहीं थी। नए प्रस्ताव में यह अनिवार्य है।

  • राज्यों का प्रतिनिधित्वः नए प्रस्ताव में लोकसभा में राज्यों की मौजूदा हिस्सेदारी बनाए रखने का प्रावधान है।

  • जनगणना का आधारः पुराने प्रस्ताव में 2026 के बाद की पहली जनगणना से जुड़ी शर्त थी। नए में नवीनतम प्रकाशित जनगणना के आकड़ों का इस्तेमाल होगा।

  • 2051 तक व्यवस्थाः नए विधेयक में सीटों के बंटवारे और परिसीमन व्यवस्था को 2051 तक स्थिर रखने का प्रस्ताव है।

  • महिला आरक्षण: नए प्रस्ताव में परिसीमन के बाद 33% आरक्षण लागू करने का रास्ता बनाया गया है। इसके लिए नया परिसीमन आयोग भी बनेगा।

delimitation bill lok sabha seats increase
850 सीटों से खत्म हो जाएगा लोकतंत्र.. राहुल गांधी ने DMK से परिसीमन बिल के विरोध की अपील की, बढ़ी सियासी हलचल

परिसीमन विधेयक कैसे पारित होगा?

पहला तरीका: 40 सांसद और जुटाने होंगे

परिसीमन विधेयक पारित करने के लिए विपक्ष के 40 सांसद टूट, विलय या समर्थन के जरिए एनडीए में शामिल हों या अलग गुट बनाकर सरकार का समर्थन करें।

दूसरा तरीका: विपक्ष के सांसद गैरहाजिर रहें

ऐसा करने से संसद में प्रभावी सदस्य संख्या घट जाएगी। फिर दो-तिहाई आंकड़ा 319 पर आ जाएगा। इसके लिए समाजवादी पार्टी (37), डीएमके (22), एनसीपी-शरद पवार (8) और टीएमसी (8) यानी कुल 75 सांसदों में से 61 को गैरहाजिर कराना होगा। 7 निर्दलीय व छोटे दलों के 10 सांसदों पर निगाह है। कांग्रेस (98) के भी कुछ सांसद गैरहाजिर रखे जा सकते हैं।