रितू तावड़े सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

मुंबई BMC कर्मचारियों को दिवाली पर 33,000 रुपये का बोनस, नवंबर के वेतन के साथ मिलेगी राशि

BMC Employees Diwali Bonus: बीएमसी अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए दिवाली 2026 पर महापौर रितू तावड़े ने 33 हजार रुपये सानुग्रह अनुदान (बोनस) की घोषणा की। नवंबर वेतन के साथ होगा भुगतान।

रूपम सिंह

Highlights

  • बीएमसी कर्मचारियों को दिवाली पर 33 हजार रुपये बोनस मिलेगा।

  • बोनस का भुगतान नवंबर के वेतन के साथ होगा।

  • महापौर रितू तावड़े ने प्रशासन को जरूरी निर्देश दिए।

Mumbai Municipal Corporation Employees Bonus: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए दिवाली-2026 पर खुशखबरी है।

महापौर रितू तावड़े ने कर्मचारियों को 33 हजार रुपये का सानुग्रह अनुदान यानी बोनस देने की घोषणा की है। इस राशि का भुगतान नवंबर महीने के नियमित वेतन के साथ किया जाएगा।

महापौर ने इसके लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए हैं। बोनस को लेकर बुधवार, 28 अक्टूबर को महापौर कक्ष में बैठक आयोजित की गई।

इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और कर्मचारी संगठनों की समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में कर्मचारियों को दिए जाने वाले सानुग्रह अनुदान की राशि पर चर्चा के बाद 33 हजार रुपये देने का निर्णय लिया गया।

बैठक में राजनीतिक दलों और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद

बैठक में उपमहापौर संजय घाड़ी, विपक्ष की नेता किशोरी पेडणेकर, सदन के नेता गणेश खणकर, कांग्रेस के गुटनेता अशरफ आजमी, स्थायी समिति के अध्यक्ष प्रभाकर शिंदे और शिक्षा समिति की अध्यक्ष राजेश्री शिरवडकर सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे। प्रशासन और कर्मचारी संगठनों की समन्वय समिति के पदाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।

महापौर रितू तावड़े ने प्रशासन को निर्देश दिया कि बोनस की राशि कर्मचारियों को नवंबर के नियमित वेतन के साथ उपलब्ध कराई जाए, ताकि भुगतान में देरी न हो।

पिछले साल से बढ़ी बोनस राशि

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस साल घोषित 33 हजार रुपये का बोनस पिछले साल की तुलना में 2 हजार रुपये अधिक है। इस फैसले से बीएमसी के अधिकारियों और कर्मचारियों को त्योहार के दौरान अतिरिक्त आर्थिक सहायता मिलेगी।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका के कर्मचारियों को हर साल दिवाली के अवसर पर सानुग्रह अनुदान दिया जाता है। इस बार भी प्रशासन, राजनीतिक प्रतिनिधियों और कर्मचारी संगठनों के बीच चर्चा के बाद राशि तय की गई है। अब कर्मचारियों को नवंबर के वेतन के साथ बोनस मिलने की उम्मीद है।

जापानी निवेश का प्रमुख केंद्र बन रहा महाराष्ट्र, मुंबई में JCCI प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक

एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, लेकिन इतनी सप्लाई आएगी कहां से? सुप्रीम कोर्ट का सरकार से सवाल

जामिया में छात्रों की बड़ी जीत, यूनिवर्सिटी ने जारी किया छात्र संघ चुनाव का शेड्यूल

प्रदर्शन से अर्थव्यवस्था को कितना होता है नुकसान ? कारोबार,रोजगार और जनता की जेब पर पड़ने वाले प्रभाव को समझे

40 साल की दोस्ती और हर बड़े काम में अहम भूमिका, कौन हैं मुकेश अंबानी के खास दोस्त MM?