पुराने मामले में गैरहाजिरी पर मुंबई रितू तावड़े पर 1,000 रुपये का जुर्माना, कोर्ट ने दी वारंट की चेतावनी

Mumbai Mayor Ritu Tawde: 2016 के मारपीट मामले में लगातार गैरहाजिर रहने पर मुंबई की महापौर रितू तावड़े पर सत्र अदालत ने ₹1,000 का जुर्माना लगाया है और पेश न होने पर वारंट की चेतावनी दी है।
Mumbai Mayor Ritu Tawde fined ₹1,000 for non-appearance in an old case
मुंबई महापौर रितू तावड़े सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Mumbai Mayor Ritu Tawde Court Fine Assault Case: दस साल पुराने मारपीट के मामले में लगातार अदालत में पेश नहीं होने पर मुंबई की महापौर रितू तावड़े पर अदालत ने 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जी. जी. भंसाली ने चेतावनी दी कि अगली सुनवाई में भी अनुपस्थित रहने पर उनके खिलाफ वारंट जारी किया जा सकता है। साथ ही, उनका जमानत बंधपत्र रद्द करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।

2016 का है मारपीट का मामला

यह मामला वर्ष 2016 की एक कथित मारपीट की घटना से जुड़ा है। घटना के बाद वर्ष 2017 में आरोपपत्र दाखिल किया गया था, लेकिन अब तक आरोप तय नहीं हो सके हैं। अदालत ने आरोपियों की लगातार गैरहाजिरी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इस तरह की अनुपस्थिति से मुकदमे की सुनवाई लंबी खिंच रही है।

रिपोर्ट के अनुसार, पिछली सुनवाई के दौरान भी महापौर पर 300 रुपये का जुर्माना लगाया गया था। इसके बावजूद लगातार अदालत में पेश नहीं होने के कारण इस बार 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

Mumbai Mayor Ritu Tawde fined ₹1,000 for non-appearance in an old case
घाटकोपर STP से समुद्र होगा साफ, 31 दिसंबर तक पाइपलाइन और मार्च 2027 तक प्रोजेक्ट कंप्लीट करने का लक्ष्य

व्यक्तिगत पेशी से छूट की मांग

महापौर रितू तावड़े की ओर से अदालत में व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट देने की मांग की गई। उनके वकील ने दलील दी कि मुंबई की प्रथम नागरिक होने के नाते उन्हें बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के विभिन्न कार्यक्रमों और आधिकारिक जिम्मेदारियों में व्यस्त रहना पड़ता है।

हालांकि, अदालत ने लगातार गैरहाजिरी पर सख्त रुख अपनाया और अगली सुनवाई में उपस्थित रहने की चेतावनी दी। अदालत ने स्पष्ट किया कि आगे भी अनुपस्थिति रहने पर वारंट जारी करने और जमानत बंधपत्र रद्द करने जैसे कदम उठाए जा सकते हैं।

Mumbai Mayor Ritu Tawde fined ₹1,000 for non-appearance in an old case
सचिन वझे की जमानत का NIA ने बॉम्बे HC में किया विरोध, सबूतों से छेड़छाड़ और समाज के लिए खतरे की जताई आशंका

सुनवाई में देरी पर अदालत की नाराजगी

मामले में आरोपपत्र दाखिल होने के कई साल बाद भी आरोप तय नहीं होने पर सुनवाई की प्रक्रिया में देरी का मुद्दा सामने आया है।

अदालत की चेतावनी के बाद अगली सुनवाई में महापौर रितू तावड़े की उपस्थिति और मामले की आगे की कार्रवाई पर नजर रहेगी। मामले में आरोप तय होने और सुनवाई आगे बढ़ने के बाद ही इसकी कानूनी प्रक्रिया की अगली स्थिति स्पष्ट होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com