बीएमसी मेयर (सौ. फाइल फोटो ) 
मुंबई

Mumbai: हिंदी वोटों ने जिताई 89 सीटें, फिर भी मुंबई के तीन जिलों में भाजपा का उत्तर भारतीय चेहरा गायब

BMC Elections 2026 में हिंदी भाषी मतदाताओं के समर्थन से BJP सबसे बड़ी पार्टी बनी, लेकिन इसके बावजूद दक्षिण, उत्तर मध्य और उत्तर पूर्व मुंबई में BJP का कोई भी उत्तर भारतीय निर्वाचित प्रतिनिधि नहीं बचा।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: मुंबई महानगरपालिका के बहुप्रतीक्षित चुनाव समाप्त हो गए हैं। इस चुनाव में मराठी भाषी वोटरों के ठाकरे बंधुओं के पक्ष में लामबंद होने का खामियाजा बीजेपी को भुगतना पड़ा।

बीजेपी पूर्ण बहुमत हासिल नहीं कर सकी और उसका पहली बार मुंबई में अपने दम पर महापौर बनाने का सपना खटाई में पड़ गया। लेकिन इस बीच मुंबई के हिंदी और खासकर उत्तर भारतीय वोटरों ने बीजेपी को खुलकर मतदान किया और 89 सीटों पर जीत दिलाकर जिले की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बना दिया।

हिंदी भाषी वोटरों से मिले समर्थन की ही वजह से बीजेपी का मुंबई में पहला महापौर बनने का सपना अभी भी पूरा होने का संभावना जीवित है। लेकिन इस योगदान के बाद भी मुंबई के तीन जिलों (लोकसभा चुनाव क्षेत्र) से बीजेपी का हिंदी भाषी जनप्रतिनिधित्व खत्म हो गया है। मुंबई महानगरपालिका चुनाव में बीजेपी ने 21 हिंदी भाषी लोगों को अपना उम्मीदवार बनाया था।

दक्षिण मुंबई, उत्तर मध्य व उत्तर पूर्व

इनमें से रानी द्विवेदी नियुट (वार्ड-13), शिवकुमार झा (23), स्वाति जायसवाल (24), घथन वोरा (30), मनीषा कमलेश यादव (31), योगेश वर्मा (35), संगीता ज्ञानमूर्ति शर्मा (44)। तेजिंदर सिंह तिवाना (47) विक्रम राजपूत सिंह (50), रोहन राठोड (68), सुधा सिंह (69), ममता यादव (72), दिशा यादव (80), धर्मेश गिरी (130), साक्षी अनिल कनौजिया (174), रेखा यादव (176), आकाश पुरोहित (221) चुनाव जीतने में सफल रहीं, जबकि सिद्धार्थ शर्मा, (विनोद मिश्रा (43), ज्योति उपाध्याय (90), जेनी शर्मा (110), चंदन शर्मा (123) चुनाव हार गए। इस वजह से दक्षिण मुंबई, उत्तर मध्य मुंबई और उत्तर पूर्व मुंबई में बीजेपी से एक भी निर्वाचित उत्तर भारतीय जनप्रतिनिधि शेष नहीं बचा है।

ये हैं तीन जिलों के सांसद और विधायक

दक्षिण मंबई से शिवसेना (यूबीटी) पार्टी के अरविंद सावंत सांसद चुने गए हैं। उत्तर पूर्व मुंबई से कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़ और उत्तर पूर्व मुबई से यूबीटी के ही संजय दीना पाटिल सांसद है। बात विधायकों की करें तो दक्षिण मुंबई अंतर्गत आने वाले कोलाबा से बीजेपी के राहुल नार्वेकर, मुंबादेवी से कांग्रेस के अमीन पटेल, मालाबार हिल: मंगल प्रभात लोढ़ा (भाजपा), भायखला मनोज पांडुरंग जामसुतकर (शिवसेना यूबीटी), वर्लीः आदित्य उद्धव ठाकरे (शिवसेना यूबीटी), शिवडी अजय विनायक चौधरी (शिवसेना यूबीटी) विधायक चुने गए हैं।

इसी तरह उत्तर मध्य मुंबई में बांद्रा पूर्व में वरुण सतीश सरदेसाई (शिवसेना यूबीटी), बांदा पश्चिम आशीष शेलार, विले पार्लेः पराग अलवानी (भाजपा), कालीनाः संजय गोविद पोतनीस शिवसेना यूबीटी, कुर्ता मंगेश कुडालकर (शिवसेना- शिंदे), और चांदिवली में दिलीप लांडे (शिवसेना) विधायक चुने गए हैं, तो वहीं उत्तर पूर्व मुबई में मुलुङः मिहिर कोटेचा (भाजपा), भांडुप पश्चिमः अशोक धर्मराज पाटिल (शिवसेना), विक्रोली सुनील राजाराम राउत (शिवसेना यूबीटी) घाटकोपर-पूर्व पराग शाह (भाजपा), घाटकोपर पश्चिमः राम कदम (भाजपा), मानखुर्द शिवाजी नगरः अबू आसिम आजमी (सपा) विधायक चुने गए है।

इस तरह से इन तीन जिलों में बीजेपी के मंगलप्रभात लोढा और नगरसेवक आकाश पुरोहित हिंदी भाषियों का प्रतिनिधित्व तो करते हैं तो वहीं सपा विधायक अबू आजमी उत्तर भारत से ताल्लुक रखते हैं लेकिन बीजेपी का एक भी उत्तर भारतीय सांसद, विधायक या नगरसेवक नहीं है।

मुंबई से नवभारत लाइव के लिए जितेंद्र मल्लाह की रिपोर्ट

सर्जिकल स्ट्राइक से ऑपरेशन सिंदूर तक, पीएम मोदी की नीति की गृह मंत्री अमित शाह ने तारीफ की

India-Bangladesh: शेख हसीना के दौर को बताया अनकंफर्टेबल, अब भारत से रिश्ते रीसेट करना चाहता है बांग्लादेश

दिल्ली विधानसभा पीएसी का 'शीश महल' का दौरा, केजरीवाल आवास पर हुए खर्च की होगी जांच; कैमरों के साथ पहुंचेगी टीम

Hindi Diwas 2026: जब सबसे ज्यादा लोग बोलते हैं हिंदी, तो क्यों नहीं मिला राष्ट्रभाषा का दर्जा? पढें पूरी खबर

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, चार लोगों की मौत, छह साल के बच्चे को भी लगी गोली