रितु तावड़े (सौ . सोशल मीडिया ) 
मुंबई

मुंबई BMC में महिला-बाल और विधि समिति के पदों पर बिना मुकाबले चुनाव, शिवसेना-बीजेपी का वर्चस्व

Shiv Sena BJP Unopposed Win: बीएमसी की महिला एवं बाल कल्याण और विधि समिति के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पदों का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। शिवसेना और बीजेपी के उम्मीदवारों को बिना मुकाबले चुना गया।

अपूर्वा नायक

BMC Committee Election Mumbai Results: बीएमसी की महिला एवं बाल कल्याण समिति तथा विधि समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों का चुनाव सोमवार को संपन्न हुआ। इन दोनों समितियों के सभी पदों के लिए केवल एक-एक नामांकन प्राप्त होने के कारण चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ।

महिला एवं बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष पद पर शिवसेना की नगरसेविका मीनल संजय तुर्डे का निर्विरोध चयन किया गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर बीजेपी की रीटा भरत मकवाना को निर्विरोध चुना गया।

इसी तरह विधि समिति के अध्यक्ष पद के लिए शिवसेना की दीक्षा हर्षद कारकर का एकमात्र नामांकन प्राप्त हुआ, जिसके चलते उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर बीजेपी के अनिष नवल मकवानी को भी निर्विरोध चुना गया। चुनाव के दौरान दोनों समितियों के सदस्य और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

पीठासीन अधिकारी रहीं महापौर रितु तावड़े

इन चुनावों के लिए पीठासीन अधिकारी के रूप में महापौर रितु तावड़े ने महिला एवं बाल कल्याण समिति के चुनाव की कार्यवाही संचालित की, जबकि उपमहापौर संजय घाडी ने विधि समिति के चुनाव की प्रक्रिया पूरी कराई।

इस अवसर पर बीएमसी के उपायुक्त (सामान्य प्रशासन) किशोर गांधी, उप आयुक्त (शिक्षा) डॉ प्राची जांभेकर तथा मनपा सचिव मंजिरी देशपांडे सहित कई अधिकारी और पदाधिकारी उपस्थित थे। दोनों समितियां बीएमसी के कामकाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, महिला एवं बाल कल्याण समिति शहर में महिलाओं और बच्चों से जुड़े कल्याणकारी कार्यक्रमों और योजनाओं पर नजर रखती है, जबकि विधि समिति मनपा से जुड़े कानूनी मामलों, नियमों और नीतियों से संबंधित विषयों पर निर्णय लेने में अहम भूमिका निभाती है।

रची जा रही साजिश...हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता वाले बयान पर भड़के मौलाना, लगाए गंभीर आरोप

दिया जलाने के लिए पैसा, हॉस्टल के लिए क्यों नहीं? राहुल गांधी का PM मोदी से सीधा सवाल

भारत-जापान की वायुसेना के बीच वीर गार्जियन-2026 युद्ध अभ्यास जारी, जोधपुर पहुंचे दोनों देशों के एयर चीफ- VIDEO

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग