BJP Flag (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
मुंबई

वर्ली में बीजेपी का 'विजय संकल्प सम्मेलन', 16 को होगा बीएमसी चुनाव अभियान का शंखनाद

BJP Vijay Sankalp Sammelan: वर्ली में 16 सितंबर को बीजेपी का 'विजय संकल्प सम्मेलन', सीएम देवेंद्र फडणवीस करेंगे बीएमसी चुनाव अभियान का शंखनाद, 'परिवर्तन करना है, चलो मुंबई' नारा।

अर्पित शुक्ला

Mumbai News: पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के बाद बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व अब चुनावी मोड में आ गया है। बीजेपी आगामी 16 सितंबर को वर्ली स्थित एनएससीआई डोम में पार्टी का 'विजय संकल्प सम्मेलन' आयोजित करने जा रही है। सम्मेलन में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मंत्री आशीष शेलार, मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष अमित साटम सहित कई अन्य प्रमुख नेता उपस्थित पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगे। इस दौरान सीएम देवेंद्र मुंबई मनपा पर कब्जे के लिए चुनावी अभियान का शंखनाद कर सकते हैं।

मुंबई महानगर पालिका सहित राज्य के अन्य निकायों के चुनावों की घोषणा इस साल के अंत तक होने की संभावना जताई जा रही है। इसी पृष्ठभूमि में आयोजित किए जा रहे विजय संकल्प सम्मेलन के लिए बीजेपी ने 'परिवर्तन करना है, चलो मुंबई' का घोषवाक्य तैयार किया है। 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन और मुख्यमंत्री फडणवीस के मार्गदर्शन में मिशन मुंबई की सुरक्षा और विकास' जैसे नारों वाले पोस्टर मुंबई बीजेपी ने जारी किए हैं। ये पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

मुंबई बीएमसी पर बीजेपी का महापौर

विधानसभा चुनाव 2024 में महाराष्ट्र में मिली ऐतिहासिक सफलता के बाद पार्टी का शीर्ष नेतृत्व मुंबई से ठाकरे परिवार के वर्चस्व को खत्म करने के मिशन पर काम कर रहा है। इसके लिए मुंबई पर कब्जे के लिए महीनों से मंथन और समीक्षा की जा रही है। मुंबई बीएमसी में बीजेपी का महापौर बनाकर पार्टी के लक्ष्य को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री 16 सितंबर के सम्मेलन में पदाधिकारियों को मंत्र देंगे।

फिलहाल बीजेपी के विजय संकल्प सम्मेलन पर पार्टी के विरोधियों के साथ-साथ सहयोगियों की भी नजरें टिकी हुई हैं।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z