संजय पांडेय (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

CM Fadnavis को फंसाने की साजिश का जिन्न फिर बाहर, BJP ने मांगा संजय पांडे का नार्को टेस्ट

Maharashtra News: बीजेपी ने आरोप लगाया है कि एमवीए सरकार के दौरान देवेंद्र फडणवीस को झूठे मामलों में फंसाने की साजिश रची गई थी और पूर्व पुलिस आयुक्त संजय पांडे का नार्को टेस्ट कराया जाए।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: महाविकास अघाड़ी सरकार के कार्यकाल में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को झूठे मामलों में फंसाने की कथित साजिश का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने इस मामले में पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त संजय पांडे के नार्को टेस्ट की मांग की है।

मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम ने कहा कि नार्को टेस्ट के जरिए यह सामने आ सकेगा कि फडणवीस को फंसाने की साजिश के पीछे असली मास्टरमाइंड कौन था। उन्होंने आरोप लगाया कि ठाकरे सरकार के दौरान एक सुनियोजित साजिश रची गई थी, जिसका मकसद तत्कालीन विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस को झूठे मामलों में गिरफ्तार कराना था।

पुलिस अधिकारियों पर दबाव का दावा

साटम के अनुसार, उस समय मुंबई के पुलिस आयुक्त रहे संजय पांडे को फडणवीस के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। पांडे ने यह जिम्मेदारी दो पुलिस अधिकारियों लक्ष्मीकांत पाटिल और सरदार पाटिल को सौंपी और उन पर फर्जी मामले तैयार करने का दबाव डाला गया।

रश्मि शुक्ला रिपोर्ट का हवाला

भाजपा नेता ने दावा किया कि तत्कालीन डीजीपी रश्मि शुक्ला ने सेवानिवृत्ति से पांच दिन पहले राज्य सरकार को जो रिपोर्ट सौंपी थी, उसमें इस पूरी साजिश का विस्तृत विवरण दर्ज है। साटम के मुताबिक, यह रिपोर्ट इस बात का प्रमाण है कि फडणवीस को राजनीतिक कारणों से निशाना बनाने की कोशिश की गई।

गहन जांच की मांग

अमित साटम ने कहा, “मैं सरकार से आग्रह करता हूं कि संजय पांडे का नार्को टेस्ट कराया जाए। यह जानना बेहद जरूरी है कि वे किसके इशारे पर फडणवीस को झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश कर रहे थे।” उन्होंने मांग की कि इस साजिश के असली मास्टरमाइंड को जनता के सामने लाया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

जम्मू-कश्मीर में BJP प्रदर्शन के दौरान बवाल, कार्यकर्ताओं और पुलिस में हिंसक झड़प; लाठीचार्ज से मचा हड़कंप

MS Dhoni के 100 करोड़ मानहानि केस में बड़ा अपडेट, कोर्ट ने स्वीकार की संपत कुमार की ये 3 मांगें

नेपाल में बाढ़ से 1000 से अधिक मौतें, भारत से मदद जारी, जानिए 5वें विमान से क्या-क्या भेजा गया

हरियाणा: हथनीकुंड बैराज में ट्रेनिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहे 5 जवान, 2 कमांडो लापता

सिंबल और नाम की लड़ाई पर होगा फैसला, सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना के अधिकार पर सुनवाई, दिल्ली पहुंचे एकनाथ शिंदे