हरियाणा: हथनीकुंड बैराज में ट्रेनिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहे 5 जवान, 2 कमांडो लापता

Harayana Army Training Accident: हरियाणा के हथनीकुंड बैराज में ट्रेनिंग के दौरान हादसा हो गया। नदी के तेज बहाव में नाव पलट गई, जिसमें तेज बहाव में 5 जवान बह गए। 2 कमांडो अभी भी लापता बताए जा रहे है।
haryana hathnikund barrage accident
हरियाणा हथनीकुंड बैराज में हादसासौजन्य-एक्स स्क्रीनग्रैब
Published on: 
Updated on: 

Hathnikund Barrage Accident: हरियाणा-हिमाचल सीमा पर हथनीकुंड बैराज क्षेत्र में बड़े हादसे की खबर सामने आई है। मंगलवार को भारतीय सेना के अभ्यास के दौरान यमुना नदी में तेज बहाव में बाढ़ से बचाव का अभ्यास किया जा रहा था।

अभ्यास के दौरान सेना की मोटर बोट डेंजर जोन की ओर चली गई और तेज बहाव के कारण नदी में पलट गई। इस हादसे में दो जवान अभी भी लापता बताए जा रहा है। नाव में मौजूद बाकि तीन जवान समय रहते तैरकर बाहर निकल आए। फिलहाल, लापता जवानों की तलाश की जा रही है।

कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा-हिमाचल सीमा पर हथनीकुंड बैराज क्षेत्र में भारतीय सेना की "वन पैरा स्पेशल फोर्स" के जवानों द्वारा अभ्यास किया जा रहा था। इस अभ्यास के दौरान सेना की मोटर बोट यमुना नदी के डेंजर जोन वाले इलाके में चली गई।

नदी में तेज बहाव होने के कारण नाव डूब गई और हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कुछ जवान नाव में फंस गए थे। बचाव कार्य में तीन जवानों को 600 मीटर तक तैरकर सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं दो कमांडो के लापता होने की खबर है।

14 घंटे से चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

इस हादसे को 14 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन दोनों कमांडरों का कोई पता नहीं चल पाया है। लापता कमांडो की तलाश के लिए 2 हेलीकॉप्टर लगाए गए। सेना की टीमों ने NDRF, SDRF और यूपी से आई PAC के साथ मिलकर रात भर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

haryana hathnikund barrage accident
दिल्ली गैंगरेप केस: फॉरेंसिक टीम के हाथ लगे सबूत, पीड़िता-आरोपियों के मिले फिंगरप्रिंट, DNA रिपोर्ट का इंतजार

महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर से है लापता कमांडो

हथनीकुंड बैराज के गेट के पास पानी का खिंचाव ज्यादा होता है इसलिए आशंका जताई जा रही है कि कमांडो बहाव के साथ आगे की ओर चले गए होंगे। इस समय हेलीकॉप्टर के जरिए इन इलाकों पर नजर रखा जा रहा है।

लापता कमांडो में एक महाराष्ट्र और दूसरे जम्मू-कश्मीर के रहने वाले बताए जा रहे है। इस घटना की जानकारी खुद एसडीएम जसपाल गिल ने दी थी। हालांकि, जानों के लापता होने की आधिकारिक जानकारी पुष्टि नहीं की गई। फिलहाल, सेना की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com