जम्मू-कश्मीर में BJP प्रदर्शन के दौरान बवाल, कार्यकर्ताओं और पुलिस में हिंसक झड़प; लाठीचार्ज से मचा हड़कंप

J&K BJP Workers-Police Clash: जम्मू-कश्मीर में बीजेपी के प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई। स्थिति संभालने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
jammu-kashmir bjp workres clash with police lathicharge
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर किया लाठीचार्जसौजन्य-एक्स स्क्रीनग्रैब
Published on
Updated on

Jammu Kashmir BJP Protest: जम्मू-कश्मीर में बीजेपी के प्रदर्शन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई। जब उन्होंने BJP दफ्तर के पास केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, तब नेशनल कॉन्फ्रेंस के कार्यकर्ता और पुलिस आमने-सामने आ गए। इस दौरान पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

जम्मू-कश्मीर में सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) और विपक्षी पार्टी भाजपा ने एक-दूसरे के पार्टी कार्यालयों के घेराव की घोषणा की है। फारूक अब्दुल्ला की पार्टी भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेगी, भाजपा सिविल सचिवालय तक विरोध मार्च निकाल रही है। इसके मद्देनजर बुधवार को श्रीनगर शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षाबलों की भारी तैनाती की गई थी।

उमर अबदुल्ला सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

श्रीनगर में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नौकरियों की आउटसोर्सिंग, बेरोजगारी और कथित भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर लाल चौक के घंटा घर पर उमर अब्दुल्ला सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

इस बीच J&K नेशनल कॉन्फ्रेंस ने केंद्र सरकार से राज्य का दर्जा बहाल करने के वादों पर जवाबदेही की मांग करते हुए BJP के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की।

jammu-kashmir bjp workres clash with police lathicharge
Nepal Flood: बाढ़ से मरने वालों की संख्या 1,127 पहुंची, हजारों अब भी लापता; अमेरिका से पहुंची राहत सामग्री

पुलिस का कड़ा बंदोबस्त

श्रीनगर में भाजपा मुख्यालय के बाहर नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने जवाहर नगर में पार्टी दफ्तर की ओर जाने वाली कई सड़कों को बंद कर दिया और गाड़ियों को उस इलाके में जाने से रोका जा रहा है।

प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले सुरक्षा इंतजाम कड़े करते हुए जवाहर नगर, राज बाग, वजीर बाग और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। जवाहर नगर की ओर ट्रैफिक की आवाजाही कई जगहों पर रोक दी गई है और गाड़ियों को भाजपा मुख्यालय की ओर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है।

रिहायशी और कमर्शियल इलाकों पर असर

इन पाबंदियों का असर आसपास के रिहायशी और कमर्शियल इलाकों को जोड़ने वाली सड़कों पर आवाजाही पर पड़ा है। ये सुरक्षा उपाय नेशनल कॉन्फ्रेंस की ओर से श्रीनगर और जम्मू में भाजपा मुख्यालय के शांतिपूर्ण 'घेराव' के आह्वान के बीच किए गए हैं। यह विरोध प्रदर्शन राज्य का दर्जा बहाल करने, संवैधानिक सुरक्षा और जम्मू-कश्मीर से जुड़े अन्य मुद्दों की मांगों को लेकर किया जा रहा है।

भाजपा ने भी विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है, जिससे दिन भर श्रीनगर में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। पुलिस की तैनाती और सड़कों पर पाबंदियों का मकसद किसी भी टकराव तेज हो गया है और आसपास के इलाकों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश की जा रही है।

jammu-kashmir bjp workres clash with police lathicharge
हरियाणा: हथनीकुंड बैराज में ट्रेनिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहे 5 जवान, 2 कमांडो लापता

लाल चौक से सचिवालय तक मार्च

भाजपा ने शहर के सेंटर लाल चौक से श्रीनगर में सिविल सचिवालय तक विरोध मार्च निकालने की योजना बनाई है। लाल चौक और शहर के बटमालू इलाके में सिविल सचिवालय की ओर जाने वाली सड़क पर सुरक्षाबलों की भारी तैनाती की गई है। भारी तैनाती के बावजूद भाजपा नेता और कार्यकर्ता अपने विरोध मार्च के लिए लाल चौक पर जमा हुए।

भाजपा का विरोध प्रदर्शन नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार की उस कथित विफलता के खिलाफ किया जा रहा है, जिसमें वह 2024 के चुनावों के दौरान लोगों से किए गए वादों (जैसे रोजगार, मुफ्त बिजली, बेहतर प्रशासन आदि) को पूरा करने में नाकाम रही।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com