सिंबल और नाम की लड़ाई पर होगा फैसला, सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना के अधिकार पर सुनवाई, दिल्ली पहुंचे एकनाथ शिंदे

Shiv Sena Symbol Row: शिवसेना के नाम और चुनाव चिन्ह को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज और कल सुनवाई होगी। एकनाथ शिंदे दिल्ली पहुंच चुके हैं, जबकि ठाकरे गुट भी फैसले की तैयारी में है।
Shiv Sena Symbol Row
एकनाथ शिंदे, उद्धव ठाकरे (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Shiv Sena Symbol Supreme Court Hearing: शिवसेना के दो टुकड़े होने और शिवसेना - शिवसेना यूबीटी बनने के बाद से ही कोर्ट में दोनों पक्षों की लड़ाई जारी है। पार्टी के नाम और सिंबल को लेकर फैसला होना बाकी है और कोर्ट की ओर सबकी निगाहें टिकी हुई है। आज और कल, लगातार दो दिन सुप्रीम कोर्ट में पार्टी के नाम और सिंबल को लेकर सुनवाई होनी है। 

इस मौके पर शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मंगलवार देर शाम दिल्ली पहुंच चुके हैं। माना जा रहा है कि शिंदे आज पार्टी पदाधिकारियों और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं। महाराष्ट्र की सियासी गर्मी का असर आज दिल्ली में भी नजर आ रहा है।  

मंगलवार देर शाम दिल्ली पहुंचे एकनाथ शिंदे

आज और कल, दो दिन लगातार सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना के नाम और सिंबल को लेकर सुनवाई होनी है। सुनवाई से ठीक पहले मंगलवार देर शाम महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे दिल्ली पहुंचे हैं। जानकारी है कि फैसले से पहले दिल्ली में डेरा डालकर शिंदे पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। साथ ही शिंदे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर सकते हैं।

ठाकरे गुट ने की थी सिंबल फ्रीज करने की मांग

गौरतलब है कि बीती सुनवाई में शिवसेना यूबीटी के वकील कपिल सिब्बल ने कोर्ट में कहा था कि अगर कोर्ट यह सिंबल ठाकरे गुट को नहीं देता है, तो सिंबल फ्रीज कर देना चाहिए। वहीं, कोर्ट ने भी यह टिप्पणी की थी कि सिर्फ विधायकों के संख्याबल के आधार पर सिंबल देना जरूरी नहीं है। ठाकरे और शिंदे, दोनों गुट को उम्मीद है कि फैसला उनके पक्ष में होगा। 

Shiv Sena Symbol Row
EXPLAINER: शिवसेना को सीमित रखना चाहती है भाजपा? शिंदे के मराठी कार्ड पर फडणवीस ने फेर दिया पानी

आज और कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

सूत्रों के अनुसार शिवसेना के नाम और सिंबल को लेकर चल रही सुनवाई अब अपने आखिरी चरण  में है और आगामी 10 दिन में सुप्रीम कोर्ट इस मामले में अपना फैसला सुना सकता है। आज दोपहर 2 बजे के बाद सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। कोर्ट में शिंदे गुट की ओर से वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी और नीरज किशन कौल पक्ष रखेंगे। जबकि ठाकरे गुट की ओर से कपिल सिब्बल और देवदत कामत कोर्ट के सामने पेश हो सकते हैं। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com