प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

मुंबई में CISF जवान बनकर साइबर ठगी, BARC के रिटायर्ड अधिकारी से 1.70 लाख रुपये ठगे

Mumbai Cyber Fraud: मुंबई में खुद को CISF जवान बताकर साइबर ठग ने BARC के रिटायर्ड अधिकारी से किराए के मकान के नाम पर ₹1.70 लाख की ठगी की। गोवंडी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

रूपम सिंह

BARC Retired Officer Cyber Fraud Mumbai: ऑनलाइन फर्जीवाड़े का एक नया मामला सामने आया है। खुद को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का जवान बताकर एक साइबर ठग ने भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) के एक रिटायर्ड अधिकारी को निशाना बनाया।

आरोपी ने प्रॉपर्टी किराए पर लेने के नाम पर पीड़ित परिवार से कुल 1,70,735 रुपये ट्रांसफर करा लिए। मामले में गोवंडी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रियल एस्टेट वेबसाइट पर दिया था विज्ञापन

पीड़ित परिवार ने हैदराबाद स्थित अपना मकान किराए पर देने के लिए एक रियल एस्टेट वेबसाइट पर विज्ञापन दिया था।

5 सितंबर को एक व्यक्ति ने परिवार से संपर्क किया और अपना नाम ‘दीपक पवार’ बताया। उसने खुद को CISF का जवान बताते हुए हैदराबाद में ट्रांसफर होने की बात कही और मकान किराए पर लेने में रुचि दिखाई।

WhatsApp पर भेजे फर्जी दस्तावेज

आरोपी ने विश्वास जीतने के लिए WhatsApp के जरिए कथित पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज भेजे। इसके बाद उसने CISF के माध्यम से प्रॉपर्टी की प्रक्रिया पूरी कराने का झांसा दिया। इसी बहाने उसने पीड़ित से अलग-अलग किस्तों में रकम ट्रांसफर करवा ली।

1.70 लाख रुपये लेने के बाद फोन बंद

पीड़ित परिवार ने आरोपी के बताए बैंक खातों में अलग-अलग लेनदेन के जरिए कुल 1,70,735 रुपये भेजे। रकम मिलने के बाद आरोपी ने अचानक अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया।

कई बार संपर्क करने की कोशिश के बावजूद उससे बात नहीं हो सकी। इसके बाद परिवार को साइबर ठगी का संदेह हुआ।

गोवंडी पुलिस ने शुरू की जांच

मामले की शिकायत मिलने के बाद गोवंडी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस लेनदेन से जुड़े बैंक खातों, मोबाइल नंबर और WhatsApp पर भेजे गए दस्तावेजों की जांच कर रही है।

पुलिस आरोपी की पहचान और उसके द्वारा इस्तेमाल किए गए बैंक खातों की जानकारी जुटाने में लगी है।

PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, जनता से करेंगे संवाद

Faridabad: नमो मैराथन में उमड़ा 1.35 लाख युवाओं का सैलाब, CM नायब सैनी और शिखर धवन ने दिखाई हरी झंडी

दिल्ली-एनसीआर में ठंड का एहसास, उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; अलर्ट पर हिमाचल सरकार

Aaj Ka Mausam: उत्तराखंड में रेड अलर्ट, UP-MP समेत कई राज्यों में भारी बारिश, फ्लैश फ्लड का खतरा

विश्व पर्यटन दिवस 2026: भारत के टूरिज्म ने दिया 8.46 करोड़ लोगों को रोजगार, GDP में 5.22% योगदान