साहिल वाकोडे मामले में रामदास आठवले ने IIT बॉम्बे के निदेशक से की मुलाकात, SC छात्रों के लिए भी रखीं मांगें

Ramdas Athawale On IIT Bombay Case: IIT बॉम्बे छात्र साहिल वाकोडे की मौत के मामले में रामदास आठवले ने निदेशक से मुलाकात कर स्वतंत्र जांच, कार्रवाई और SC-ST छात्रों के लिए काउंसलिंग की मांग की।
Ramdas Athawale Sahil Wakode IIT Bombay Probe Demands
मंत्री रामदास आठवले, IIT मुंबई के प्रो. शिरीष केदारे व अन्य(फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Sahil Wakode IIT Bombay Probe Demands: आईआईटी मुंबई में बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के मामले में केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री रामदास आठवले सहित रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के पदाधिकारी आईआईटी बॉम्बे में निदेशक से मिलकर अपना विरोध जताया।

आठवले ने आईआईटी मुंबई के निदेशक प्रो. शिरीष केदारे को ज्ञापन सौंपकर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई सहित विभिन्न मांगें रखीं।

ज्ञापन में क्या कहा गया है?

पार्टी की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि संगठन ने दावा किया कि साहिल ने जेईई में 614 अंक हासिल कर आईआईटी मुंबई में प्रवेश लिया था और एम.टेक एनर्जी साइंस में 8.5 सीजीपीए प्राप्त किया था।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि मिड-सेमेस्टर परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन मिलने के मामले में उसे कथित रूप से अपमानित किया गया, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया।

परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग

रामदास आठवले ने साहिल वाकोडे के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच के साथ उन लोगों की भूमिका भी सामने आनी चाहिए, जिनके खिलाफ परिवार ने आरोप लगाए हैं। आठवले ने संबंधित विभागीय प्रोफेसरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग रखी।

साथ ही, उन्होंने SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत दर्ज मामले में नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने साहिल के परिवार की शिकायत के आधार पर पहले ही इस कानून की धाराएं मामले में जोड़ी हैं और जांच मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है।

Ramdas Athawale Sahil Wakode IIT Bombay Probe Demands
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट की कोल्हापुर बेंच में याचिका दायर, SIR में हटाए गए नाम जोड़ने की मांग

SC छात्रों की शिकायतों की जांच और काउंसलिंग की मांग

ज्ञापन में आईआईटी बॉम्बे में अध्ययनरत एससी विद्यार्थियों से जुड़ी भेदभाव की शिकायतों की जांच के लिए विशेष व्यवस्था करने की मांग की गई है। साथ ही, एससी-एसटी विद्यार्थियों के लिए अलग काउंसलिंग विभाग शुरू करने का प्रस्ताव रखा गया है, ताकि विद्यार्थियों को शैक्षणिक और व्यक्तिगत समस्याओं में संस्थागत सहायता मिल सके।

ज्ञापन में कहा गया कि संस्थान में विद्यार्थियों की शिकायतों को गंभीरता से लेकर उनके समाधान की व्यवस्था मजबूत की जानी चाहिए। इसके अलावा, साहिल वाकोडे के परिवार के एक सदस्य को पुनर्वास के तहत सरकारी नौकरी देने की मांग भी रखी गई है।

Ramdas Athawale Sahil Wakode IIT Bombay Probe Demands
मेरी जीत का श्रेय न लें... नीला विखे पाटील का राधाकृष्ण और सुजय पर तंज, बोली- पिछले 10 साल से कोई संपर्क नहीं
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com