माउंट मैरी चर्च फादर (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Mumbai: माउंट मैरी चर्च के फादर समेत 5 पर जबरन घुसपैठ और चोरी का केस, बांद्रा पुलिस जांच में जुटी

Maharashtra News: बांद्रा पुलिस ने अदालत के आदेश पर माउंट मैरी चर्च के दो फादरों और तीन सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ जबरन घुसपैठ, चोरी और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: बांद्रा पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर माउंट मैरी चर्च के फादर वर्मोन एगुइरे, फादर सुंदर अल्फकिर्क और तीन अन्य सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ जबरन घुसपैठ (ट्रेसपासिंग), चोरी और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की है।

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता रॉबिन्सन नेल्सन गॉसाल्विस (56) का मछली बेचने और छोटे-मोटे कंस्ट्रक्शन का व्यवसाय है। उनके आरोप हैं कि आरोपियों ने उनका लोहे का साइन बोर्ड और निर्माण के लिए लाई गई सामग्री चोरी की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7 लाख 50 हजार रुपये है।

7 लाख 50 हजार रु की सामग्री चोरी का आरोप

जब उन्होंने इसकी पूछताछ की, तो उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। पहले उन्होंने पुलिस से संपर्क किया, लेकिन शिकायत नहीं सुनी गई तो अदालत का रुख किया। हालांकि, इस मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस जांच कर रही है।

शिकायतकर्ता ने अपने बयान में कहा कि मेरा बिल्डिंग और छोटे कंस्ट्रक्शन का व्यवसाय साल 2013 में शुरू हुआ था। मैंने इस जमीन और स्टोर की गई सामग्री की देखभाल के लिए हसन शेख को रखा था।

शाम करीब 5 बजे, जब मैं घर पर था, तो हसन शेख मेरे पर आया और बताया कि जब वह शाम 4:30 बजे जमीन की देखभाल करने गया था, तो उसे जमीन के पश्चिमी हिस्से में लोहे का गेट नहीं दिखा, आस-पास देखने पर पता चला कि वह गेट कंपाउंड की दीवार तोड़कर ले जाया गया था। सुंदर अल्बुकर्क से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि वह सामान हमारा था और मिस्टर गौसाल्वेस ने अतिक्रमण किया है, हालांकि, मुझे एफआईआर के बारे में पता नहीं है और मुझे इसकी जांच करनी होगी।

School Holiday Update: सितंबर के बचे 15 दिनों की पूरी हॉलिडे लिस्ट, देखें आपके राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल

2028 में US प्रेसिडेंट इलेक्शन, अभी से ही सुगबुगाहट तेज; जेडी वेंस की उम्मीदवारी पर ट्रंप ने क्या कहा?

सर्जिकल स्ट्राइक से ऑपरेशन सिंदूर तक, पीएम मोदी की नीति की गृह मंत्री अमित शाह ने तारीफ की

India-Bangladesh: शेख हसीना के दौर को बताया अनकंफर्टेबल, अब भारत से रिश्ते रीसेट करना चाहता है बांग्लादेश

दिल्ली विधानसभा पीएसी का 'शीश महल' का दौरा, केजरीवाल आवास पर हुए खर्च की होगी जांच; कैमरों के साथ पहुंचेगी टीम