बच्चू कडू को शिवसेना का प्राथमिक सदस्यता पत्र सौंपते एकनाथ शिंदे (सोर्स: एक्स@mieknathshinde) 
मुंबई

बच्चू कडू को MLC उम्मीदवार बनाकर शिंदे ने खेला बड़ा दांव, शिवसेना में शामिल होने पर क्या बाेले डिप्टी सीएम

Bachchu Kadu Join Shiv Sena: प्रहार जनशक्ति पक्ष के संस्थापक बच्चू कडू आधिकारिक तौर पर शिवसेना में शामिल हो गए हैं। एकनाथ शिंदे ने उन्हें विधान परिषद की उम्मीदवारी देकर बड़ा सियासी दांव खेला है।

आकाश मसने

Eknath Shinde On Bachchu Kadu: प्रहार संगठन के संस्थापक-अध्यक्ष बच्चू कडू ने आज भगवा झंडा लहराते हुए औपचारिक रूप से शिवसेना में शामिल हो गए। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे पार्टी का गमछा पहनाकर बच्चू कडू का स्वागत किया और उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

बच्चू कडू को लेकर क्या बोले एकनाथ शिंदे?

इस कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि कि बच्चू कडू ने जन आंदोलनों के माध्यम से अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने गरीबों, शोषितों और पीड़ितों की मांगों के लिए लगातार सड़कों पर उतरकर अपने लिए एक अलग छाप छोड़ी है। किसानों के कर्ज माफी के लिए विरोध मार्च का नेतृत्व किया है और दिव्यांगों की ओर से आंदोलनों की अगुवाई की है।

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि बच्चू कडू के आंदोलनों ने सरकार को महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए मजबूर किया है, जैसे कि कर्ज माफी देना। इस बात पर जोर देते हुए कि अन्याय के खिलाफ लड़ाई हिंदू हृदय सम्राट और शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा के मूल में है, पार्टी नेतृत्व ने बच्चू कडू और उनके सभी सहयोगियों का शिवसेना में स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि उनकी अपनी विचारधारा और बच्चू कडू की विचारधारा एक जैसी है, और आम लोगों को न्याय दिलाने के लिए उनके सामाजिक संघर्षों को राजनीतिक ताकत देने की तत्काल आवश्यकता है। इसके अलावा, शिवसेना ने विधान परिषद चुनावों के लिए आधिकारिक तौर पर उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की।

नीलम गोर्हे और बच्चू कडू ने भरा नामांकन

महराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन दर्ज करने के आखिरी दिन उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवेसना की ओर से विधान परिषद की पूर्व उपसभापति डॉ. नीलम गोर्हे और प्रहार संगठन के संस्थापक-अध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री बच्चू कडू ने आज अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस अवसर पर उद्योग मंत्री उदय सामंत, शिवसेना सचिव संजय मोरे, विधायक मुरजी पटेल, पूर्व सांसद राहुल शेवाले, साथ ही शिवसेना के विभिन्न पदाधिकारी और बच्चू कडू के प्रहार संगठन से जुड़े सभी प्रमुख पदाधिकारी, कार्यकर्ता और दिव्यांग भाई-बहन उपस्थित थे।

PM Narendra Modi Birthday Live: मोदी का जन्मदिन उज्जैन में भव्य रूप से मनाया गया, जलाए गए 30 लाख दीये

अमित शाह के खिलाफ UN पहुंची महुआ मोइत्रा, दर्ज कराई शिकायत, कहा- भारत सरकार से मांगें जानकारी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे