अभिनेता अन्नू कपूर सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

बैंक से कर्ज लेने पर अन्नू कपूर ने सुनाया लाल बहादुर शास्त्री का किस्सा, जानिए ईमानदारी की बड़ी सीख

Annu Kapoor Central Bank Of India: मुंबई में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के MSME कार्यक्रम में अभिनेता अन्नू कपूर ने पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री का किस्सा सुनाते हुए बैंक कर्ज चुकाने का संदेश दिया।

अखिलेश तिवारी, प्रमोद यादव

Highlights

  • अभिनेता अन्नू कपूर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के MSME क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में शामिल हुए।

  • बैंक ने अन्नू कपूर को अपना कैंपेन पार्टनर बनाया है।

  • उन्होंने पूर्व PM लाल बहादुर शास्त्री से जुड़ा बैंक कर्ज का किस्सा सुनाया।

  • अन्नू कपूर ने समय पर और ईमानदारी से कर्ज चुकाने की जिम्मेदारी पर जोर दिया।

Central Bank Of India MSME Credit Outreach: बैंक से कर्ज लेना कोई गलत बात नहीं है, लेकिन उस कर्ज को समय पर और ईमानदारी से चुकाना बेहद जरूरी है। यह संदेश हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता अन्नू कपूर ने दिया।

शुक्रवार को मुंबई के वर्ली स्थित NSCI स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित MSME क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में अन्नू कपूर विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।

बैंक ने उन्हें अपना कैंपेन पार्टनर बनाया है। इस मौके पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया।

अन्नू कपूर ने नवभारत के साथ बातचीत में बताया की

अन्नू कपूर ने नवभारत के साथ बातचीत में बताया कि लाल बहादुर शास्त्री जब देश के प्रधानमंत्री थे, तब उन्होंने अपने बेटे को स्कूल छोड़ने के लिए सरकारी गाड़ी का इस्तेमाल करने के बजाय निजी कार खरीदने का फैसला किया था।

इसके लिए उन्होंने बैंक से कर्ज लिया था और उस कर्ज की किस्तों का भुगतान भी अपनी जिम्मेदारी समझकर किया।

अन्नू कपूर ने इस उदाहरण के जरिए समझाया कि सार्वजनिक पद पर रहने वाले व्यक्ति को भी निजी और सरकारी संसाधनों के बीच अंतर बनाए रखना चाहिए। साथ ही बैंक से लिया गया कर्ज चुकाना भी उतना ही जरूरी है।

MSME लघु उद्योगों को आर्थिक सहायता अभियान शुरू किया

उन्होंने कहा कि बैंकिंग व्यवस्था में विश्वास बनाए रखने के लिए कर्ज लेने वाले और कर्ज देने वाले, दोनों की जिम्मेदारी है। कर्ज लेकर कारोबार शुरू करना और उसे आगे बढ़ाना अच्छी पहल है, लेकिन समय पर भुगतान करना भी जरूरी है।

दरअसल, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने MSME यानी सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान शुरू किया है। इसका मकसद छोटे कारोबारियों और उद्यमियों को बैंक की ऋण योजनाओं से जोड़ना, उन्हें वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना और उनके कारोबार के विस्तार में मदद करना है।

कार्यक्रम के माध्यम से बैंक ने उद्यमियों को वित्तीय सुविधाओं और ऋण योजनाओं की जानकारी देने के साथ उन्हें औपचारिक बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने पर जोर दिया। अन्नू कपूर और बैंक के सीएमडी कल्याण कुमार की मौजूदगी में दिया गया । ईमानदारी से कर्ज चुकाने का संदेश इस कार्यक्रम का खास आकर्षण रहा।

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: पंचायत चुनाव में कांग्रेस आगे, BJP को झटका; कई दिग्गज भी हारे

देश में चल रही 32 फर्जी यूनिवर्सिटी, दिल्ली टॉप पर; कहीं आप भी तो नहीं लेने जा रहे एडमिशन? ऐसे जांचें मान्यता

PM मोदी से मिले CM धामी, उत्तराखंड के लिए रखीं कई बड़ी मांगें; एक्सप्रेस-वे और परियोजनाओं के लिए मांगी मंजूरी

Cyclone Akvan Live: चक्रवात अकवान तट से टकराया, अलर्ट के बावजूद जगन्नाथ मंदिर पहुंचे श्रद्धालु

राजस्थान पंचायत चुनाव में मंत्री की पत्नी-बेटे हारे, DIG की पत्नी भी नहीं बचा सकीं सीट; कांग्रेस का दबदबा