सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया नासिक में मेगा रिटेल क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम, ग्राहकों को बांटे लोन स्वीकृति पत्र

Nashik Central Bank of India: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा नासिक में 'मेगा रिटेल क्रेडिट आउटरीच' का आयोजन; ग्राहकों को बांटे ऋण पत्र और बैंक को मिला आगामी कुंभ मेला 2027 का बैंकिंग पार्टनरशिप।
Central Bank of India hosts Mega Retail Credit Outreach in Nashik, distributing loan letters and announcing its selection as Kumbh Mela 2027 banking partner.
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया स्वीकृति पत्र (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Nashik Central Bank of India Outreach: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) के नासिक क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा नासिक स्थित प्रोफेसर डॉ. टी. ए. कुलकर्णी हॉल में ग्राहकों के लिए एक 'मेगा रिटेल क्रेडिट आउटरीच' कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (केंद्रीय कार्यालय) के उप महाप्रबंधक (ग्राहक सेवा विभाग) जयशंकर प्रसाद उपस्थित थे।

कार्यक्रम के स्वागत भाषण में नासिक क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्रीय प्रमुख ने उपस्थित ग्राहकों को बैंक की विभिन्न रिटेल ऋण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इनमें मुख्य रूप से सेंट होम लोन, सेंट गृहलक्ष्मी, सेंट विद्यार्थी, सेंट पर्सनल लोन तथा सेंटर गोल्ड लोन जैसी योजनाएं शामिल थीं।

बैंक से ऋण लेने की प्रक्रिया भी बहुत सरल

उन्होंने बताया कि ग्राहकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बैंक द्वारा ऋण स्वीकृति हेतु बेहद सरल एवं त्वरित प्रक्रिया उपलब्ध कराई गई है, जिसके माध्यम से पात्र ग्राहकों को जल्द से जल्द ऋण स्वीकृत किया जा रहा है। क्षेत्रीय प्रमुख ने इस अवसर पर एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा आगामी 'सिंहस्थ कुंभ मेला 2027' के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को 'शासकीय कार्यालयीन बैंकिंग भागीदार' के रूप में नियुक्त किया गया है।

बैंक की योजनाओं का ग्राहक उठाएं लाभ

उन्होंने ग्राहकों से अपनी सभी बैंकिंग आवश्यकताओं के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को चुनने का आग्रह किया और उत्कृष्ट सेवा व सहयोग का आश्वासन दिया। मुख्य अतिथि जयशंकर प्रसाद ने अपने संबोधन में ग्राहकों से अपने सपनों का घर और उच्च शिक्षा के सपनों को साकार करने के लिए बैंक की इन योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न रिटेल ऋण योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत हुए ग्राहकों को ऋण स्वीकृति पत्र तथा प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए। इस कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थत रहे।

Navbharat Live
navbharatlive.com