अंबरनाथ चुनाव के भाजपा उम्मीदवार पर हमला (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Maharashtra Local Body Election से पहले अंबरनाथ में फायरिंग, भाजपा उम्मीदवार के ऑफिस पर हमला

Thane News: अंबरनाथ नपा चुनाव से पहले भाजपा उम्मीदवार पवन वालेकर के ऑफिस पर अज्ञात युवकों ने फायरिंग की। घटना में एक कर्मचारी मामूली घायल हुआ, पुलिस ने जांच के लिए तीन टीमें गठित की हैं।

अपूर्वा नायक

Thane Crime News: अंबरनाथ नपा के आम चुनाव में साढ़े 10 वर्ष होने में सिर्फ दो दिन बचे हैं, ऐसे में शहर में कानून-व्यवस्था का मुद्दा सामने आया है। मंगलवार की आधी रात को अंबरनाथ पश्चिम के नए भिंडी पाड़ा इलाके में भाजपा उम्मीदवार पवन वालेकर के ऑफिस पर दो अज्ञात युवकों में से एक ने अंधाधुंध फायरिंग की।

इस गंभीर घटना के कारण शहर में राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। फायरिंग की घटना में कोई जनहानि का समाचार नहीं है, इसमें एक सुरक्षा रक्षक मामूली जख्मी चताया गया है। मिली जानकारी के मुताचिक देर रात तकरीबन साढ़े 12 बजे के आस-पास भाजपा के टिकट पर नगरसेवक का चुनाव लड़ रहे पवन वालेकर अपने समर्थकों के साथ अपने निजी कार्यालय 'भूपति वेंचर्स' में बैठे थे।

तभी बाइक पर सवार दो हमलावर ऑफिस के सामने आकर रुके तथा इसमें से बाइक पर पीछे बैठा युवक नीचे उतरा और उसने पवन वालेकर के ऑफिस पर दूर से फायर किया। ऑफिस केबी रोड पर है।

इस हमले में ऑफिस का शीशा टूट गया और एक कर्मचारी मामूली रूप से घायल हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। और फायरिंग के बाद आरोपी जिस बाइक से आए थे उसी से तेजी से भाग गए। घटना की जानकारी मिलने पर, सीनियर पुलिस अधिकारी और डीसीपी सचिन गोरे समेत एक फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

जांच में तीन विशेष टीमें

  • घटना की सूचना मिलते ही भाजपा के प्रदेश स्तरीय नेता गुलाबराव करंजुले पाटिल, कल्याण पश्चिम के पूर्व विधायक नरेंद्र पवार और पवन वालेकर समेत भाजपा के पच्चीसी कार्यकर्ता रात की ही अबरनाथ पुलिस स्टेशन पहुंचे।
  • शिवसेना के 3 स्थानीय नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप है कि पुलिस ने केस दर्ज करने में देरी की, शहर में शांति बहाल करने लिए शहर में 800 पुलिस कर्मियों, 110 अधिकारियों, राज्य सुरक्षा स्क्वॉड और 450 होम गार्ड की फोर्स तैनात की गई है।
  • पुलिस ने इस मामले में इंडियन आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए ठाणे क्राइम ब्रांच समेत पुलिस की तीन स्पेशल टीमों को भेजा गया है।

इंस्टाग्राम के जरिए देश को बांटने की साजिश, ISIS के 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट में सनसनीखेज खुलासा

DUSU Election 2026: डूसू चुनाव का मतदान संपन्न, 20 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद; आज होगी मतगणना

Rahul Gandhi Indore: आज छात्रों की गूंज में युवाओं से राहुल गांधी का सीधा संवाद, शिक्षा-रोजगार पर होगी बात

अमेरिका को मिला भारत और चीन पर 100% टैरिफ लगाने का अधिकार, ट्रंप ने बिल पर दस्तखत कर दी मंजूरी

भारतीय सेना ने देश में ही क्यों चलाया था सैन्य अभियान? आजादी से जुड़े हैं तार, क्या है ऑपरेशन पोलो की कहानी