रोहित पवार बड़ा खुलासा (सोर्सः सोशल मीडिया)
मुंबई

रोहित पवार करेंगे मफलरवाले नेता को बेनकाब! अजित विमान हादसे में क्या होगा नया खुलासा?

Rohit Pawar Big Revelation: अजित पवार के विमान हादसे को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में फिर हलचल तेज हो गई है। मुंबई और पुणे में 'मफलरवाले नेता' को लेकर रहस्यमयी बैनर लगाए गए हैं।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • दिवंगत पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे को लेकर मुंबई और पुणे में रहस्यमयी बैनर लगाए गए हैं।

  • बैनरों में मफलर की तस्वीर के साथ सवाल उठाया गया है कि हादसे के पीछे कथित साजिश से जुड़े लोगों को संरक्षण देने वाला नेता कौन है।

  • राकां शरदचंद्र पवार पार्टी के विधायक रोहित पवार मुंबई के यशवंतराव चव्हाण सेंटर में दोपहर 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

Ajit Pawar Plane Crash Conspiracy Allegations: दिवंगत पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। हादसे के पीछे साजिश और उससे जुड़े लोगों को संरक्षण देने वाले कथित 'मफलरवाले नेता' को लेकर मुंबई तथा पुणे में रहस्यमयी बैनर लगाए गए हैं।

इन बैनरों में 16 नवंबर को बड़े राजनीतिक खुलासे का संकेत दिया गया है। राकां शरदचंद्र पवार पार्टी के विधायक रोहित पवार ने सोमवार को दोपहर 4 बजे मुंबई के यशवंतराव चव्हाण सेंटर में पत्रकार परिषद कर नये खुलासा करेंगे।

बैनर पर सिर्फ मफलर की फोटो

बैनर पर सवाल उठाया गया है कि अजित पवार के विमान हादसे या कथित साजिश के पीछे के लोगों को बचाने वाला नेता आखिर कौन है? मफलर की तस्वीर होने के बावजूद किसी नेता या आयोजक का नाम नहीं दिया गया है।

सुप्रिया सुले का संकेत

सांसद सुप्रिया सुले ने 16 नवंबर के खुलासे पर कहा कि थोड़ा धैर्य रखिए, उन्होंने फिल्म के ट्रेलर का उदाहरण देते हुए कहा, 'भाई का सिनेमा आ रहा है। हालांकि जांच एजेंसियों ने अब तक किसी साजिश की पुष्टि नहीं की है।

VSR कंपनी को संरक्षण देने का आरोप रोहित पवार पहले आरोप लगा चुके हैं कि विमान हादसे से जुड़ी बीएसआर वेंचर्स कंपनी को एक प्रभावशाली महाराष्ट्र के नेता का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने इस नेता को 'मफलरवाला' नाम दिया था।

अजित पवार की मौत की जांच पर अडिग रोहित पवार

ज्ञात हो कि तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन 28 जनवरी 2026 को पुणे जिले के बारामती में एक विमान दुर्घटना में हुआ था। जिसपर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से कराने की मांग पर अडिग हैं और लगातार मुद्दे को पकड़े हुए है।

वंदे भारत के लोको पायलट ने 2 बार मदद मांगी, लेकिन बिना ब्रेक के 463 किमी पटरी पर दौड़ती रही Vande Bharat

JKSSB परीक्षा में नकल का बड़ा खेल, जम्मू में गिरोह का भंडाफोड़, वायरलैस गैजेट्स समेत 14 लोग पकड़े गए, SIT गठित

Chhath Puja: आस्था की डुबकी, भक्ति का उजास... उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व

राष्ट्रीय प्रेस दिवस: आज हर भारतीय को पत्रकार बनने की आवश्यकता, Gen Z आंदोलन ने बदली पत्रकारिता की छवी

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवात Akvan, 130 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; आंध्र-ओडिशा में अलर्ट