सुप्रिया सुले ने NCP के दोनों गुटों के विलय की खबरों पर लगाया फुलस्टॉप, NDA में शामिल होने पर कही ये बात

Supriya Sule On NCP Merger: सांसद सुप्रिया सुले ने NCP दोनों गुटों के विलय की चर्चाओं पर पूर्ण विराम लगा दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब इस मुद्दे पर कोई बात नहीं होगी।
Supriya Sule On NCP Merger
सुप्रिया सुलेसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • सुप्रिया सुले ने कहा अजित पवार के निधन के बाद विलय की चर्चाएं पूरी तरह समाप्त हो चुकी हैं।

  • सत्ता में शामिल होने या एनडीए में जाने की अटकलों को सिरे से खारिज किया।

  • सुप्रिया सुले ने प्रफुल पटेल पारिवारिक संबंधों का किया जिक्र

Supriya Sule Denies NCP Merger Rumors: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने शनिवार को पार्टी के दोनों गुटों के विलय को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लगाने की कोशिश की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक अजित पवार जीवित थे, तब तक दोनों गुटों के एक साथ आने और विलय को लेकर बातचीत चल रही थी। इसके लिए तारीख भी तय हो गई थी, लेकिन अजित पवार के निधन के बाद उनकी पार्टी की तरफ से इस चर्चा पर पूरी तरह विराम लग गया है। उन्होंने दो टूक कहा कि आज इस विषय पर जितने सवाल पूछने हैं पूछ लीजिए, इसके बाद वह विलय के मुद्दे पर एक शब्द भी नहीं बोलेंगी।

सुप्रिया सुले ने NDA में जाने की अटकलों को भी खारिज करते हुए कहा कि ऐसा कोई विषय चर्चा में ही नहीं है। उनकी पार्टी जनहित के लिए काम करती है। राजनीतिक दल होने के नाते अलग-अलग नेताओं से मुलाकात और बातचीत होती रहती है। इसका अर्थ सत्ता में शामिल होना या किसी नए राजनीतिक समीकरण की तैयारी करना नहीं है।

Supriya Sule On NCP Merger
NCP के दोनों गुटों का नहीं होगा विलय! संजय राउत बोले- आखिरी सांस तक BJP के साथ नहीं जा सकते शरद पवार

सुप्रिया सुले ने संजय राउत को बताया बड़ा भाई

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सांसद संजय राउत की टिप्पणी और संपादकीय पर प्रतिक्रिया देते हुए सुप्रिया सुले ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी राय रखने का अधिकार है। संजय राउत उनके गठबंधन के वरिष्ठ नेता और बड़े भाई हैं। उन्हें अपनी बात रखने और लिखने का पूरा अधिकार है। यदि उन्हें किसी बात पर कुछ महसूस हुआ है तो उन्हें जरूर लिखना चाहिए। ऐसे संपादकीय का वह स्वागत करती हैं।

परिवारिक रिश्तों को राजनीति से न जोड़ें

अजित पवार गुट के नेताओं के साथ बातचीत और संपर्क के सवाल पर सुप्रिया सुले ने कहा कि उन्हें किसी नेता की तरफ से फोन, मैसेज, एसएमएस, ई-मेल या व्हाट्सऐप संदेश नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि सुनील तटकरे, छगन भुजबल और प्रफुल पटेल जैसे वरिष्ठ नेताओं ने उनके पिता शरद पवार के साथ लंबे समय तक काम किया है।

प्रफुल पटेल और उनके परिवार से छह दशक से भी पुराने पारिवारिक संबंध हैं। इसलिए रिश्तों को राजनीति से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। सत्ता आती-जाती रहती है, लेकिन परिवार हमेशा साथ रहता है।

Supriya Sule On NCP Merger
लाडकी बहिन योजना का बदलेगा नाम? अजित पवार के नाम पर रखने को लेकर मंत्री अदिति तटकरे का बड़ा बयान

संयुक्त संसदीय समिति में एक साथ करते है काम

सुप्रिया सुले ने बताया कि वह प्रफुल पटेल और अनिल देसाई के साथ एक संयुक्त संसदीय समिति (JPC) में काम कर रही हैं। इस समिति की सप्ताह में एक-दो बैठकें होती हैं, जहां सभी सदस्य मिलते और चर्चा करते हैं। इसी तरह भाजपा नेताओं से भी विभिन्न नीतिगत विषयों पर बातचीत होती है। हर मुलाकात का राजनीतिक अर्थ निकालना उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि 2023 में जो राजनीतिक घटनाक्रम हुआ, वह अपनी जगह है, लेकिन पारिवारिक रिश्ते तब भी कायम थे और आज भी हैं। अब देश के सामने कई बड़े मुद्दे हैं, जिन पर राजनीतिक दलों को ध्यान देना चाहिए।