ममता बनर्जी के ट्वीट पर कंगना रनौत का रिएक्शन (सौ. डिजाइन फोटो ) 
मुंबई

Ajit Pawar Plane Crash: जांच की मांग पर ममता बनर्जी, कंगना रनौत का तीखा पलटवार

Baramati Plane Crash News: अजित पवार विमान हादसे पर ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट निगरानी जांच की मांग की। इस पर कंगना रनौत ने संसद में तीखी प्रतिक्रिया देते हुए बयान को अनुचित बताया।

अपूर्वा नायक

Kangana Reaction On Mamata Banerjee: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे में निधन की खबर के बाद देशभर में शोक का माहौल है।

इसी बीच इस हादसे को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस घटना की जांच की मांग करते हुए बयान दिया, जिस पर अब विवाद खड़ा हो गया है।

ममता बनर्जी ने हादसे पर शोक जताते हुए कहा कि देश में कोई भी सुरक्षित नहीं है और इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि इस विमान हादसे की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में गठित कमेटी से कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

ममता का सोशल मीडिया बयान

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि अजित पवार के आकस्मिक निधन से वह स्तब्ध हैं। उन्होंने पवार के परिवार, उनके चाचा शरद पवार और समर्थकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं और कहा कि इस घटना की उचित जांच आवश्यक है।

कंगना रनौत का तीखा पलटवार

ममता बनर्जी की इस मांग पर बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। कंगना ने कहा कि यह एक बेहद बड़ा और दुखद हादसा है, जिस पर संसद में भी चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे संवेदनशील समय में इस तरह की बातें करना शोभा नहीं देता।'=

संसद में भी हुई चर्चा

कंगना रनौत के मुताबिक, संसद में भी इस हादसे को लेकर गंभीर चर्चा चल रही थी। उन्होंने कहा कि इस समय राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप से बचना चाहिए और पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना चाहिए।

जांच को लेकर अलग-अलग राय

जहां ममता बनर्जी पारदर्शी जांच की बात कर रही हैं, वहीं बीजेपी नेताओं का मानना है कि इस तरह के बयान दुख की घड़ी में अनावश्यक विवाद पैदा करते हैं। इस बीच अधिकारियों ने बताया कि हादसा लैंडिंग के दौरान हुआ, जिसमें अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई।

राजनीतिक बयानबाज़ी के बीच शोक

हादसे की जांच को लेकर बयानबाज़ी तेज है, लेकिन देशभर में अजित पवार के निधन पर शोक की लहर बनी हुई है। सभी की नजरें अब आधिकारिक जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।

DUSU Election 2026: डूसू चुनाव का मतदान संपन्न, 20 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद; आज होगी मतगणना

Rahul Gandhi Indore: आज छात्रों की गूंज में युवाओं से राहुल गांधी का सीधा संवाद, शिक्षा-रोजगार पर होगी बात

अमेरिका को मिला भारत और चीन पर 100% टैरिफ लगाने का अधिकार, ट्रंप ने बिल पर दस्तखत कर दी मंजूरी

भारतीय सेना ने देश में ही क्यों चलाया था सैन्य अभियान? आजादी से जुड़े हैं तार, क्या है ऑपरेशन पोलो की कहानी

Sunita Williams भारत की वो बेटी जिसने दो बार मनाया अतंरिक्ष में जन्मदिन, प्रेरणा से भरी है कहानी