अजित पवार NCP लिस्ट (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Ajit Pawar NCP की नई सूची से प्रफुल पटेल और भुजबल गायब, पार्टी में अंदरूनी कलह के संकेत

Ajit Pawar NCP News: राकां (अजित पवार गुट) की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी सूची सामने आने के बाद पार्टी में बड़े फेरबदल और अंदरूनी खींचतान की चर्चा तेज हो गई है। वरिष्ठ नेताओं को नई टीम में जगह नहीं मिली।

अपूर्वा नायक

Ajit Pawar NCP New Executive List: राकां (अजित पवार) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की नई सूची सामने आते ही महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल आ गया है। केंद्रीय निर्वाचन आयोग को सौंपी गई इस सूची में पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रफुल पटेल सहित कई दिग्गजों का नाम नदारद है।

सुनील तटकरे, छगन भुजबल और दिलीप वलसे-पाटिल जैसे दिग्गज नेताओं को भी कार्यकारिणी में जगह नहीं मिली है। 29 अप्रैल 2026 की तारीख वाली उक्त सूची के वायरल होने से पार्टी के भीतर चल रही कलह उजागर हो गई है।

पवार परिवार को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नई कार्यकारिणी में सुनेत्रा अजित पवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं अजित पवार के पुत्र पार्थ पवार को महासचिव और जय पवार की राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है, शिवाजीराव गर्ने को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सुबंध मोहिते, सना गलिक, अविनाश आदिक, धीरज शर्मा, संजय प्रजापति, राणा रणधीर सिंह, डॉ। रमण प्रीत सिंह, धनंजय शर्मा और डॉ। अभिषेक बोके को राष्ट्रीय सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। कुल 13 पदाधिकारियों की यह सूची पार्टी में बड़े फेरवदल का संकेत दे रही है।

अनुभवी नेताओं की कटिंग से उठे सवाल

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि वर्षों से पार्टी का राष्ट्रीय चेहरा रहे प्रफुल्ल पटेल को कार्यकारिणी से बाहर कर दिया गया है। महाराष्ट्र से पार्टी के एकमात्र लोकसभा सांसद और महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष तटकरे का नाम भी महासचिव पद से हटा दिया गया है। भुजबल, हसन मुश्रिफ और वलसे-पाटिल जैसे अनुभवी नेताओं का नाम भी नई सूची में नहीं है। इससे यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या पार्टी ने अपने पुराने नेताओं को पूरी तरह किनारे कर दिया है।

पवार से जलने पहुंचे तटकरे

देर शाम अजित गुट के नेता सुनील तटकरे राकां प्रमुख शरद पवार से मिलने पहुंचे, करीब एक घंटे तक दोनों में चर्चा हुई। तटकरे ने बताया कि वे तबीयत देखने आए थे लेकिन जानकारो का मानना है कि कुछ और ही खिचड़ी पक रही है।

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे