मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व अजित पवार (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

Ajit Pawar के निधन के बाद ‘लाडली बहना योजना’ का नाम बदलने की मांग, सीएम फडणवीस बोले-करेंगे विचार

DCM Ajit Pawar के निधन के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में नई मांग उठी है। राकां विधायक अमोल मिटकरी ने लाडली बहना योजना का नाम दिवंगत नेता के नाम पर रखने की अपील की, जिस पर सीएम ने विचार करने की बात कही।

अपूर्वा नायक

CM Devendra Fadnavis On Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद राज्य की राजनीति में उन्हें श्रद्धांजलि देने को लेकर नई मांग सामने आई है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक अमोल मिटकरी ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अपील की है कि राज्य की लोकप्रिय ‘लाडली बहना योजना’ का नाम दिवंगत नेता के सम्मान में रखा जाए।

‘अजित दादा लाडली बहन’ नाम रखने का प्रस्ताव

विधायक मिटकरी ने कहा कि यह योजना अजित पवार के कार्यकाल में शुरू हुई थी और महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय रही। उन्होंने सुझाव दिया कि योजना का नाम ‘अजित दादा लाडली बहन योजना’ रखा जाए, जिससे दिवंगत नेता के योगदान को स्थायी सम्मान मिल सके। उनके अनुसार, अजित पवार राज्य की महिलाओं के बीच बेहद लोकप्रिय थे और उन्हें परिवार के सदस्य की तरह माना जाता था।

महिलाओं से जुड़े भावनात्मक रिश्ते का जिक्र

मिटकरी ने बताया कि अजित पवार जब भी राज्य के दौरे पर जाते थे, महिलाओं से उनका भावनात्मक जुड़ाव साफ दिखाई देता था। कई कार्यक्रमों में उनकी कलाई राखियों से भरी रहती थी, जो उनके प्रति महिलाओं के विश्वास और स्नेह का प्रतीक माना जाता था। इसी वजह से योजना का नाम उनके नाम पर रखने की मांग की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने दिया विचार का आश्वासन

इस प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सरकार इस मांग पर गंभीरता से विचार करेगी। उन्होंने कहा कि दिवंगत नेताओं के योगदान को सम्मान देना महत्वपूर्ण है और इस विषय पर जल्द उचित निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल इस मांग को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा तेज हो गई है।

Unique Diwali Ritual: नेपाल के कुकुर तिहार से थाईलैंड के तैरते दीयों तक, 7 देशों में दिवाली के अनोखे अंदाज

दिवाली की सुबह जम्मू से जापान तक कांपी धरती! जापान में 5.7 और कश्मीर के बारामूला में 3.3 तीव्रता का भूकंप

दिवाली पर कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें पूर्वी भारत से दक्षिणी भारत तक का Weather Update

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल