नाना पाटेकर व अजित पवार (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

जब वे 19-20 साल के थे… अजित पवार को लेकर नाना पाटेकर का भावुक खुलासा, NCP के विलय पर कही बड़ी बात

Nana Patekar on Ajit Pawar: अजित पवार के निधन पर अभिनेता नाना पाटेकर ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने पवार परिवार के साथ अपने दशकों पुराने रिश्तों को याद कर भावुक संदेश साझा किया।

आकाश मसने

Nana Patekar Emotional Tribute Ajit Pawar: महाराष्ट्र की राजनीति के एक युग का अंत हो गया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री और कद्दावर नेता अजित पवार के निधन की खबर ने न केवल राजनीतिक गलियारों बल्कि मनोरंजन जगत को भी स्तब्ध कर दिया है। इस दुखद घड़ी में दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। नाना पाटेकर और पवार परिवार का रिश्ता दशकों पुराना है, और अभिनेता ने इस क्षति को अपनी व्यक्तिगत क्षति बताया है।

नाना पाटेकर ने इस कठिन समय में पवार परिवार के प्रति अपना समर्थन जताते हुए कहा कि वह और उनका पूरा सहयोग इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ है। उन्होंने सुनेत्रा पवार को लेकर कहा किया उन पर दुखों का पहाड़ है। लेकिन उन्होंने जो पदभार संभाला है उसे वे निभाएंगी।

राेहित पवार के सवालों पर क्या बोले नाना पाटेकर

राेहित पवार द्वारा अजित पवार विमान हादसे पर उठाए सवालाें को लेकर कहा कि वे उनके परिवार के सदस्य हैं। उनके मन जो सवाल आए थे उसे उन्होंने बाेला। मैंने रोहित पवार को सुना नहीं है तो मैं उस बारे में टिप्पणी नहीं कर सकता। नाना पाटेकर ने कहा कि जांच हो रही है। जांच में अगर कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो दोषियों को सजा होगी। उन्होंने राजनीति से इतर मानवीय रिश्तों को तवज्जो देते हुए कहा कि वैचारिक मतभेद अपनी जगह हो सकते हैं, लेकिन एक व्यक्ति के रूप में अजित पवार का व्यक्तित्व प्रभावशाली था।

मेरे बचपन के दोस्त थे अजित: नाना पाटेकर

मीडिया से बात करते हुए नाना पाटेकर भावुक नजर आए। उन्होंने पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा कि हम अजित पवार के निधन से बेहद दुखी हैं। मेरा उनका साथ तब से था जब वह केवल 19-20 साल के थे और उन्होंने एक साधारण पार्टी कार्यकर्ता के रूप में अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। हमने उन्हें जमीन से उठकर शिखर तक पहुंचते देखा है। अजित पवार ने जिस तरह से शुरुआत की और जिस मुकाम तक पहुंचे, वो कमाल का सफर था। नाना ने कहा कि मैं अजित को हमेशा मिस करूंगा, वे मेरे अच्छे दोस्त और छोटे भाई जैसे थे।

राजनीतिक समीकरणों पर भी की बात

मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और एनसीपी के गुटों के विलय की चर्चाओं पर भी नाना ने संक्षिप्त टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भविष्य की चीजें अब दो पार्टियों के फैसलों और परिस्थितियों पर निर्भर करती हैं।

बता दें कि 28 जनवरी 2026 को मुंबई से बारामती जा रहे अजित पवार का प्लेन बारामती हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया था। इस हादसे में अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे की जांच जारी है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज