वसई विरार में सफाई अभियान (pic credit; social media) 
मुंबई

भारी बारिश के बाद वसई-विरार मनपा का स्वच्छता- स्वास्थ्य अभियान तेज

Vasai-Virar News: वसई-विरार महानगरपालिका क्षेत्र में हुई भारी वर्षा के बाद नागरिकों को सुरक्षित और स्वस्थ रखने के लिए मनपा ने व्यापक सफाई और स्वास्थ्य अभियान शुरू कर दिया है।

सोनाली चावरे

Maharashtra News: वसई-विरार महानगरपालिका क्षेत्र में हुई भारी वर्षा के बाद नागरिकों को सुरक्षित और स्वस्थ रखने के लिए मनपा ने व्यापक सफाई और स्वास्थ्य अभियान शुरू कर दिया है। वर्षा का पानी धीरे-धीरे निकल रहा है, लेकिन किसी भी महामारीजन्य रोग के प्रसार को रोकने के लिए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग ने युद्ध स्तर पर सफाई कार्य शुरू किया है।

मनपा के स्वच्छता दूतों द्वारा नालों, सड़कों और वर्षा के पानी में जमा कचरा, मिट्टी व मल की सफाई की जा रही है। साथ ही, शहरभर में कीटाणुनाशक छिड़काव और मच्छर नियंत्रण के लिए फ्यूमिगेशन चलाया जा रहा है। सार्वजनिक शौचालयों के लिए विशेष सफाई अभियान भी संचालित किया गया है, वहीं डंपिंग ग्राउंड तक अधिकाधिक कचरा पहुंचाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

दूषित जल आपूर्ति को रोकने के लिए विशेष उपाय

पिछले दो दिनों में 36,506 नागरिकों को लेप्टोस्पायरोसिस रोकथाम की गोलियां वितरित की गई हैं। साथ ही, मच्छरों के प्रजनन स्थलों की रोकथाम हेतु 39,616 जल संग्रहण कंटेनरों का निरीक्षण किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने दूषित जल आपूर्ति को रोकने के लिए भी विशेष उपाय किए हैं।

स्वास्थ्य शिविर आयोजित

महानगरपालिका ने महामारीजन्य रोगों की रोकथाम के लिए कई स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए हैं, जहां नागरिकों को दवाइयां (डॉक्सीसाइक्लिन टैबलेट) दी जा रही हैं। साथ ही, चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी स्वास्थ्य समस्या की स्थिति में नजदीकी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से तुरंत संपर्क करें।

इसके अलावा, स्वच्छता मार्शलों द्वारा शहर को गंदा करने वाले नागरिकों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई भी तेज कर दी गई है। मनपा का यह प्रयास बारिश के बाद स्वास्थ्य संकट से बचाव में अहम भूमिका निभा रहा है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें