-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Cleanliness Of Nag River Is Only A Show Off The Cleaning Campaign Of The Nmc Has Been Exposed
नाग नदी की सफाई केवल दिखावा, मनपा के सफाई अभियान की खोली पोल
- Written By: नवभारत डेस्क

नागपुर. मनपा की ओर से अप्रैल माह से नदियों और नालों की सफाई शुरू कर दी गई. वर्तमान में काफी हद तक नदी और नालों की सफाई होने का दावा भी मनपा प्रशासन की ओर से किया जा रहा है लेकिन इस अभियान की पोल खोलते हुए सफाई का केवल दिखावा होने का आरोप राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के राष्ट्रीय समन्वयक अधि. अक्षय समर्थ ने लगाया.
मनपा आयुक्त राधाकृष्णन.बी और घनकचरा व्यवस्थापन के उपायुक्त डॉ. गजेन्द्र महल्ले को पत्र सौंपकर इसकी जांच करने की मांग की. चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि जिस ठेकेदार को जेसीबी से कचरा निकालने का काम सौंपा गया है, उसमें पूरी तरह से लापरवाही हो रही है. सफाई करते समय उसे कुछ सुझाव देने पर सुनने के लिए तैयार नहीं है. सफाई में ठेकेदार की मनमानी चल रही है.
नदी-नाले में ही पड़ा है कचरा
समर्थ ने कहा कि वास्तविक रूप में नदी या नालों से कचरा निकालने के बाद उसे किनारे पर रखने तथा बाद में वाहनों से कचरा किसी अन्य स्थान पर ले जाया जाना चाहिए. किंतु वर्तमान में जेसीबी से कचरा तो जमा किया जा रहा है लेकिन उसे नदी और नालों के भीतरी किनारों पर रखा जा रहा है. ऐसे में एक ही भारी बारिश में किनारे का वह कचरा पुन: नदी और नालों में चला जाएगा.
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर हाईकोर्ट का फैसला: इस्लाम मानने वालों को नहीं मिल सकता SC का दर्जा; संविधान आदेश 1950 को ठहराया वैध
नागपुर में स्वास्थ्य सेवाएं ठप! सरकारी नर्सों ने किया 2 घंटे काम बंद आंदोलन; अस्पतालों में मरीज हुए परेशान
सड़क या ताल-तलैया? उत्तर नागपुर के देवीनगर-मांजरी में नरक बनी जिंदगी; जान जोखिम में डाल सफर करने को मजबूर लोग
नागपुर MRO में गतिविधियों पर ब्रेक: हड़ताल के बाद सीमित हुआ कामकाज, एयर इंडिया ने नए विमानों का मेंटेनेंस रोका
इस तरह से पुन: नदी और नालों में कचरा जाने पर बारिश के पानी की निकासी नहीं होगी. पानी का बहाव अवरुद्ध हो जाएगा. जिससे नदी और नालों के किनारों की बस्तियों को खतरा हो सकता है. इस तरह की कार्यप्रणाली गत समय में भी हुई थी. जिस पर प्रशासन का ध्यानाकर्षित किया गया था. किंतु समय पर सतर्कता नहीं बरती जाने से कई बस्तियों में बारिश का पानी घूस गया था.
सभी नदी और नालों का करें सर्वे
उन्होंने कहा कि कुछ नालों की मनपा के कर्मचारियों के माध्यम से तो कुछ नालों की सफाई जेसीबी से कराई जा रही है. मनपा के कर्मचारियों की ओर से भी नाले का कचरा बाहर नहीं निकाला जा रहा है. इसी तरह जेसीबी भी केवल पानी का बहाव बनाने के लिए बीच का कचरा किनारे पर कर रहा है. ऐसे में सफाई अभियान पर लगाया जा रहा पैसा बर्बाद होता दिखाई दे रहा है. अब तक शहर के जिन नालों की सफाई की गई, उसका सर्वे किया जाना चाहिए. जिन नालों में कचरा किनारों पर ही छोड़ा गया, उसे तुरंत हटाने की प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए. जिन्होंने इस कार्य में कोताही बरती, उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी उन्होंने की.
Cleanliness of nag river is only a show off the cleaning campaign of the nmc has been exposed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर चुपचाप कर लें ये 5 महाउपाय, भगवान विष्णु की कृपा से बदल सकती है किस्मत
Aug 05, 2026 | 05:27 PMसुनेत्रा पवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले धनंजय मुंडे, तो भड़के सुनील तटकरे; सार्वजनिक मंच से दे दी नसीहत
Aug 05, 2026 | 05:26 PMगूंगी गुड़िया विवाद में कूदी करुणा शर्मा, जय पवार से पूछा क्या धनंजय मुंडे को पार्टी से निष्कासित करेंगे?
Aug 05, 2026 | 05:20 PMतब चुप क्यों थे शिंदे? सुप्रीम कोर्ट में कपिल सिब्बल ने दागे ये तीखे सवाल, एकनाथ से छिन जाएगा धनुष-बाण?
Aug 05, 2026 | 05:16 PMअवैध शराब पर सख्ती, हजारों मुकदमे और लाखों लीटर शराब जब्त; फिर भी यूपी की जनता ने पिए ₹20,862 करोड़ की शराब
Aug 05, 2026 | 05:13 PMदतिया को जल्द मिल सकता है नया जिला अध्यक्ष; घनश्याम पिनोरिया और आशुतोष तिवारी का नाम रेस में आगे
Aug 05, 2026 | 05:09 PMLakadong Turmeric: क्यों है मेघालय की लाकाडोंग हल्दी ‘गोल्डन स्पाइस’? जानें क्या है इसकी खासियत
Aug 05, 2026 | 05:03 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














