आदित्य ठाकरे व अभिजीत दिपके सोर्स: सोशल मीडथ्या
मुंबई

अभिजीत दिपके ने आदित्य ठाकरे को बोला थैंक्यू, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP के प्रदर्शन को उद्धव गुट का समर्थन

Abhijeet Dipke Thanked Aaditya Thackeray: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP ने 2 अक्टूबर से देशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया। आदित्य ठाकरे के समर्थन के बाद अभिजीत दिपके ने उन्हें धन्यवाद दिया।

आकाश मसने

Aaditya Thackeray Support To CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पद से इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध के स्वर और मुखर होने लगे हैं। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संयोजक अभिजीत दिपके ने ऐलान किया कि यदि ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो CJP 2 अक्टूबर से मुंबई से देशव्यापी आंदोलन शुरू करेंगी। इस मुहिम को शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के युवा नेता आदित्य ठाकरे का भी खुलकर समर्थन मिल गया है, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल काफी बढ़ गई है।

अभिजीत दिपके ने जताया आदित्य ठाकरे का आभार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए अभिजीत दिपके ने लिखा, "धन्यवाद, आदित्य ठाकरे लोकतंत्र को बचाने की हमारी मुहिम का समर्थन करने के लिए। सभी भारतीयों को, चाहे उनकी राजनीतिक पार्टी या विचारधारा कुछ भी हो, S.I.R. के खिलाफ एकजुट होना चाहिए।"

2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती से आंदोलन का आगाज

बता दें कि CJP के संयोजक अभिजीत दिपके ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट करते हुए ऐलान किया था कि यदि ज्ञानेश कुमार 48 घंटे में अपने पद से इस्तीफा नहीं देते हैं, तो कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) 2 अक्टूबर यानी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मुंबई से एक विशाल देशव्यापी विरोध प्रदर्शन की शुरुआत करेगी।

अभिजीत दिपके ने कहा कि यह आंदोलन केवल मुंबई तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे चरणबद्ध तरीके से पूरे भारत के प्रमुख शहरों तक पहुंचाया जाएगा। गांधी जयंती के पावन अवसर पर अभिजीत दिपके ने देशवासियों का आह्वान करते हुए कहा कि आइए इस दिन लोकतंत्र को बचाने का मजबूत संकल्प लें।

आदित्य ठाकरे बोले- वोट चोरी के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी मुंबई

अभिजीत दिपके के इस अल्टीमेटम के बाद शिवसेना (UBT) के नेता आदित्य ठाकरे भी उनके समर्थन में उतर आए हैं। ठाकरे ने कड़े शब्दों में प्रतिक्रिया देते हुए स्पष्ट कर दिया है कि यदि ज्ञानेश कुमार अपने पद से नहीं हटते हैं, तो मुंबई की जनता 2 अक्टूबर से 'वोट चोरी' के खिलाफ भारी संख्या में सड़कों पर उतरेगी। आदित्य ठाकरे के समर्थन को लेकर अभिजीत दिपके ने उनका धन्यवाद किया।

राज और उद्धव ठाकरे की पार्टी का 4 अक्टूबर को संयुक्त मोर्चा

इधर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट ने 4 अक्टूबर को संयुक्त मोर्चा निकालने का ऐलान किया है। मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। इससे पहले शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने राज ठाकरे से मुलाकात की थी।

गोल्डी ढिल्लों ने दी धमकी, आखिर अमिताभ बच्चन का 1984 के सिख विरोधी हिंसा से क्या है कनेक्शन?

अयोध्या हमारी, अब मथुरा की बारी', केशव मौर्य की अखिलेश को खुली चुनौती; बोले- कार सेवा में साथ आइए

PM मोदी के साथ फिलीपींस में नजर आई ये खूबसूरत लड़की कौन... भारत से क्या है कनेक्शन? जानें सबकुछ

कांग्रेस का 5 चुनावी राज्यों में बड़ा दांव, स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन; यूपी में अजय माकन को मिली कमान

'तुर्रम खां मत बनो' कहावत के पीछे छिपी है 1857 की क्रांति की कहानी, जानिए कौन थे असली तुर्रम खां