विमान क्रैश, प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

मुंबई लियरजेट हादसे की जांच रिपोर्ट में खुलासा, पायलट ट्रेनिंग और सुरक्षा प्रक्रियाओं में सुधार की जरूरत

AAIB Report Learjet Crash: AAIB ने सितंबर 2023 के लियरजेट विमान हादसे की अंतिम रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में वीएसआर वेंचर्स की कार्यप्रणाली में कमियों और मानक प्रक्रियाओं की अनदेखी का खुलासा हुआ है।

रूपम सिंह

Highlights

  • 2023 मुंबई लियरजेट हादसे की रिपोर्ट में VSR वेंचर्स की कार्यप्रणाली पर सवाल।

  • पायलट प्रशिक्षण, तकनीकी रिकॉर्ड और आंतरिक ऑडिट में सुधार की सिफारिश।

  • खराब मौसम, SOP की अनदेखी और गो-अराउंड में देरी हादसे के संभावित कारण।

Maharashtra Aviation Safety Probe: महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की विमान दुर्घटना में मौत के बाद विमानन सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इस बीच, सितंबर 2023 में मुंबई में हुए लियरजेट विमान हादसे की एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की अंतिम रिपोर्ट फिर चर्चा में है।

रिपोर्ट में विमानन कंपनी VSR वेंचर्स की कार्यप्रणाली में कई कमियों का उल्लेख किया गया है। इनमें पायलट प्रशिक्षण, तकनीकी रिकॉर्ड के रखरखाव और आंतरिक ऑडिट से जुड़ी खामियां शामिल हैं।

पायलट प्रशिक्षण रिकॉर्ड की समीक्षा की सिफारिश

AAIB ने नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) को सभी फिक्स्ड-विंग पायलटों के प्रशिक्षण रिकॉर्ड की समीक्षा करने की सिफारिश की है। इसमें खास तौर पर नॉन-शेड्यूल्ड और जनरल एविएशन ऑपरेटरों के रिकॉर्ड की जांच करने पर जोर दिया गया है।

इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पायलटों ने अनिवार्य सिम्युलेटर प्रशिक्षण पूरा किया है। रिपोर्ट में प्रशिक्षण व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी प्रक्रियाओं को बेहतर बनाने की जरूरत भी बताई गई है।

2023 में मुंबई में हुआ था लियरजेट हादसा

14 सितंबर 2023 को विशाखापत्तनम से मुंबई शहर आ रहा लियरजेट 45 एक्सआर विमान (VT-DBL) रनवे 27 पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में विमान में सवार सभी आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। दुर्घटना के कारण हवाई अड्डे के टैक्सीवे की एक लाइट भी क्षतिग्रस्त हो गई थी।

रिपोर्ट में दुर्घटना का संभावित कारण खराब मौसम के बावजूद अस्थिर लैंडिंग जारी रखना और विमान पर नियंत्रण बनाए रखने में कठिनाई बताया गया है।

मानक संचालन प्रक्रियाओं की अनदेखी

जांच रिपोर्ट के अनुसार, चालक दल ने मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOP) का पालन नहीं किया। कम गति की चेतावनी मिलने के बावजूद विमान की गति पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। इसके अलावा, लैंडिंग का प्रयास छोड़कर दोबारा उड़ान भरने की प्रक्रिया यानी गो-अराउंड का फैसला लेने में देरी हुई।

खराब मौसम और तेज टेलविंड भी बने कारक

हादसे के समय खराब मौसम के कारण पायलटों को बाहर देखने में परेशानी हो रही थी। रिपोर्ट में पीछे से चलने वाली तेज हवा (टेलविंड) और निर्धारित समय-सीमा से पहले विमान उतारने की जल्दबाजी को भी दुर्घटना से जुड़े संभावित कारकों में शामिल किया गया है।

बारामती हादसे के बाद फिर चर्चा में कंपनी

जनवरी में बारामती में VSR वेंचर्स का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जिसमें अजीत पवार समेत पांच लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद कंपनी की विमानन सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल उठे हैं। हालांकि, मुंबई के 2023 हादसे की रिपोर्ट और बारामती दुर्घटना की जांच को अलग-अलग मामलों के रूप में देखना जरूरी है।

YouTube से कितना कमाते हैं ध्रुव राठी? जानिए हरियाणा के लड़के ने जर्मनी जाकर कैसे बनाया अपना डिजिटल साम्राज्य

Kolkata Puja Stampede Live: कालीघाट काली मंदिर पूजा के बाद अस्पताल पहुंचे अमित शाह, घायलों से की मुलाकात

Kolkata Puja Stampede: CM अधिकारी के साथ काली मंदिर पहुंचे अमित शाह, अस्पताल जाकर घायलों का जाना हाल

SEM कोर्ट में सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर सुनवाई आज, नहीं मिली जमानत तो क्या करेगी CJP?

Weather Alert: IMD का 16 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट, दिल्ली-UP-बिहार में तेज हवाओं की चेतावनी