150-day e-governance program (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मुंबई

150 दिवसीय ई-गवर्नेंस कार्यक्रम में कामगार विभाग रहा सबसे आगे; मंत्री ने अधिकारियों का किया सम्मान

Maharashtra Government E-governance: महाराष्ट्र सरकार के 150 दिवसीय ई-गवर्नेंस कार्यक्रम में कामगार विभाग ने 185 अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया।

आंचल लोखंडे

Mumbai News: महाराष्ट्र राज्य शासन के 150 दिवसीय ई-गवर्नेंस एवं सेवाकर्मी पुरस्कार कार्यक्रम में कामगार विभाग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है। यह कार्यक्रम शासकीय विभागों, संचालनालयों, आयुक्तालयों और क्षेत्रीय कार्यालयों के लिए आयोजित किया गया था। 3 हजार से कम मंजूर पदसंख्या वाले विभागों की श्रेणी में कामगार विभाग ने 200 में से 185 अंक प्राप्त किए और प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया। विभाग को विशेष प्रशंसनीय वर्ग में भी स्थान मिला है।

कार्यालयीन मूल्यांकन में 150 दिवसीय ई-गवर्नेंस कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य के 68 सर्वोत्तम आयुक्त एवं संचालक प्रकार में कामगार विभाग के अंतर्गत कार्यरत बॉयलर्स संचालनालय ने चौथा तथा कामगार आयुक्तालय ने पांचवां स्थान प्राप्त किया है।

कामगार मंत्री का सम्मान

विभाग की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर कामगार मंत्री एड. आकाश फुंडकर ने मंत्रालय में उच्चपदस्थ अधिकारियों का सम्मान करते हुए उनके कार्य की सराहना की। इस अवसर पर अधिकारियों ने भी विभाग प्रमुख के रूप में कामगार मंत्री का सम्मान किया।

उपस्थित गणमान्य अधिकारी

इस अवसर पर कामगार विभाग की प्रधान सचिव आई.ए. कुंदन, कामगार आयुक्त एच.पी. तुम्मोड, उपसचिव दीपक पोकले, उपसचिव स्वप्निल कापडणीस, उपसचिव रोशनी कदम, बॉयलर्स संचालनालय के संचालक गजानन वानखडे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत