मुंबई एफडीए खाद्य छापेमारी (सौ. AI Generated Image ) 
महाराष्ट्र

मुंबई में एफडीए की बड़ी कार्रवाई, 6 होटल-रेस्तरां के लाइसेंस निलंबित, 34.87 लाख का गुटखा-पान मसाला जब्त

Mumbai FDA Action: मुंबई में एफडीए के विशेष अभियान के दौरान छह होटल, रेस्तरां और बेकरी के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। कार्रवाई में 34.87 लाख रुपये के प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद जब्त हुए।

अपूर्वा नायक

Mumbai FDA Action Food License Suspended News: खाद्य सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले होटल, रेस्तरां और बेकरी संचालकों के एफडीए ने मुंबई में बड़ी कार्रवाई करते हुए छह प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित कर दिए।

खाद्य सुरक्षा आयुक्त तुकाराम मुंढे के निर्देश पर 26 से 28 जून तक चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 31 स्थानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान 34.87 लाख रुपए मूल्य का प्रतिबंधित पान मसाला, गुटखा व अन्य खाद्य पदार्थ जब्त किए गए।

प्रतिबंधित उत्पादों की बिक्री, वितरण और परिवहन के मामलों में 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसी के साथ ही एक प्रतिष्ठान को सील किया गया और तीन वाहन भी जब्त किए गए।

निरीक्षण में कई प्रतिष्ठानों में एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थ, गलत ब्रांडिंग, भारी गंदगी, रसोई में चूहों और तिलचट्टों का प्रकोप, जंग लगे व खराब रेफ्रिजरेटर, तापमान नियंत्रण व्यवस्था का अभाव, कर्मचारियों की चिकित्सीय जांच न होना और आवश्यक दस्तावेजों की कमी जैसी गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। इन उल्लंघनों के आधार पर एफडीए ने संबंधित प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित करते हुए खाद्य सुरक्षा व मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की।

बिना पर्चे की बिक रही थी नींद की गोलियां

जालना में एफडीए और एटीएस की संयुक्त कार्रवाई में अल्प्राजोलम की 4,333 रुपए की 1,080 गोलियां जब्त की गई। बिना पर्चे और खरीद बिल के बिक्री का खुलासा होने पर वसंत मेडिकल एंड जनरल स्टोर्स बंद करा दिया गया। साथ ही दो आरोपियों पर एनडीपीएस, ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स और बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू हुई।

खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता

नागरिकों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

- तुकाराम मुंढे, आयुक्त, एफडीए

अलनीनो के कहर से देश के 282 जिलों में सूखे का खतरा, महाराष्ट्र और कर्नाटक होंगे सबसे अधिक प्रभावित

Jantar Mantar Protest LIVE: SIR को लेकर हंगामा, सौरभ भारद्वाज हिरासत में

1 जीरा, 2 अजवाइन, मर्द जात दो रिजाइन, जंतर-मंतर से DU तक नारों की धूम, दिल्ली के प्रोटेस्ट ने खींचा सबका ध्यान

Captain Smit Machchhar: पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित से की बात, बताया हमले के दौरान हिम्मत कहां से मिली

AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे जंतर-मंतर