महाराष्ट्र सरकार बढ़ाएगी स्वास्थ्य बीमा योजनाओं का दायरा, Andheri ESIC अस्पताल जल्द होगा पूरी क्षमता से शुरू

Maharashtra Health Insurance Expansion: महाराष्ट्र सरकार स्वास्थ्य बीमा योजनाओं का दायरा बढ़ाने की तैयारी में है। अंधेरी पश्चिम स्थित ईएसआईएस अस्पताल का लंबित कार्य जल्द पूरा किया जाएगा।
Maharashtra Health Insurance Expansion News
महाराष्ट्र हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Maharashtra Health Insurance Expansion News: महाराष्ट्र सरकार स्वास्थ्य बीमा योजनाओं का दायरा बढ़ाने का प्रयास कर रही है। इसके साथ ही अंधेरी पश्चिम के एसिस अस्पताल के लंबित कार्यों को जल्द पूरा करके पूरी क्षमता के साथ खोला न जाएगा।

यह जानकारी सोमवार को विधानसभा में स्वास्थ्य राज्य मंत्री मेघना बोर्डिकर ने दी। विधायक मुरजी पटेल, अमीन पटेल सहित अन्य विधायकों ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित मसले उठाए थे।

चर्चा के दौरान शिकायत की गई कि कई अस्पताल अब भी सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं को लागू नहीं कर रहे हैं, जिसके कारण मरीजों को 20-25 लाख रुपये तक के भारी-भरकम बिल चुकाने पड़ रहे हैं। अंधेरी के सेवन हिल्स का उदाहरण देते हुए मांग की गई कि सरकारी अस्पतालों का निजीकरण नहीं होना चाहिए।

बीमाधारक कर्मचारियों को मुफ्त इलाज

इसके जवाब में स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने कहा कि कर्मचारियों के लिए स्टेट एम्प्लॉई इंश्योरेंस हॉस्पिटल में बीमाधारक कर्मचारियों को मुफ्त इलाज दिया जाता है, जबकि दूसरे पात्र मरीजों को महात्मा फुले जन आरोग्य योजना के तहत इलाज की सुविधा दी जाती है। अधिक लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। यह सुनिश्चित करने के लिए अंधेरी में एसिस अस्पताल की मरम्मत और रेनोवेशन का काम बचा हुआ है। यह काम पूरा किया जाएगा।

सेवन हिल्स अस्पताल को लेकर बीएमसी के साथ बैठक

राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार अपनी प्रमुख स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के तहत अधिक अस्पतालों को शामिल करने के प्रयास कर रही है, 'सेवन हिल्स अस्पताल' से जुड़े मुद्दों पर बीएमसी के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर चर्चा की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि एपेक्स अस्पताल जैसे संस्थान ईएसआई योजना के तहत कैशलेस उपचार दे रहे है। महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना के लाभार्थी भी वहां इलाज करा सकते हैं, चैरिटेबल अस्पतालों का सरकार निरीक्षण और निगरानी कर रही है ताकि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हो।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com