नागपुर में FDA की बड़ी कार्रवाई: भ्रामक ब्रांडिंग पर 55 लाख के कोल्ड ड्रिंक और हेयर क्लिनिक उत्पाद जब्त

Nagpur FDA Raid: नागपुर में एफडीए ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रामक ब्रांडिंग के आरोप में 55.67 लाख रुपये की एनर्जल ड्रिंक और धंतोली के न्यू रूट्स हेयर क्लिनिक से संदिग्ध स्टॉक जब्त किया।
Nagpur FDA seized Enerzal drinks worth Rs 55.67 lakh for misbranding and raided New Roots Hair Clinic in Dhantoli, confiscating illegal stock worth over 58 lakhs.
नागपुर में FDA की कार्रवाई (फोटो सोर्स- नवभारत)
Published on
Updated on

Nagpur FDA Raid Enerzal cold drink seized: अन्न व औषधि प्रशासन (एफडीए) की टीम ने कोल्ड ड्रिंक बेचने वाली एमएस एफडीसी लिमिटेड कंपनी के ठिकाने पर छापा मारकर 55,67,779 रुपए की 3,6,366 लीटर एनर्जल कोल्ड ड्रिंक जब्त कर ली। कंपनी द्वारा भ्रामक ब्रांडिंग करके एनर्जल कोल्ड ड्रिंक बेची जा रही थी। इस कार्रवाई से शहर में हड़कंप मच गया। अन्न व औषधि प्रशासन आयुक्त तुकाराम मुंढे के आदेश पर यह बड़ी कार्रवाई की गई।

कार्रवाई में कुल 58,42,396 रुपए की सामग्री जब्त की मकु गई। इस दौरान 'रेडी टू सर्व फ्रूट ड्रिंक' (एनर्जल), 'न्यूट्रास्युटिकल' आदि संदिग्ध खाद्य पदार्थ जब्त किया गया। अन्न व औषध प्रशासन के खुफिया विभाग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सहायक आयुक्त यदुराज दहातोंडे, खाद्य सुरक्षा अधिकारी ललित सोयाम, रावसाहेब वाकड़े और महेश चहांदे की टीम ने एमएस एफडीसी लिमिटेड, सोनेगांव एमआईडीसी, हिंगना, नागपुर के वितरक प्रतिष्ठान पर छापा मारा।

प्रतिष्ठान द्वारा बेचे जा रहे 'एनेर्जाल' नाम के खाद्य पेय पदार्थ के लेबल पर 'एनर्जी एंड इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक' लिखा होने के कारण अधिकारियों के ध्यान में आया कि यह उत्पाद भ्रामक अथवा गलत ब्रांडिंग वाला है।

न्यू रूट्स हेयर क्लिनिक पर भी छापा

एफडीए की टीम ने प्राप्त गुप्त जानकारी के आधार पर धंतोली की डायमंड वन बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर स्थित न्यू रूट्स, स्किन लेजर, हेयर क्लिनिक पर भी छापा मारा। एफडीए ने यहां से न्यूद्रास्युटिकल खाद्य पदार्थों के कुल 4 सैंपल लिए। इसके साथ ही 1,42,890 रुपए कीमत का 536 स्ट्रप्स और 22 प्लास्टिक जार का स्टॉक जब्त किया। इसके अलावा भी एफडीए की टीम द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच कर प्रतिबंधित खाद्य पदार्थों का 1,31,727 रुपए कीमत का कुल 161 किलोग्राम स्टॉक जब्त किया गया है।

1,79,627 बोतलें और पैकेट्स जब्त

इस दौरान एफडीए की टीम ने 'रेडी टू सर्व फ्रूट ड्रिंक' (एनर्जल) के ऑरिज फ्लेवर, ब्लिट्ज फ्लेवर, एप्पल फ्लेवर, लेमन फ्लेवर ड्रिक्स के कुल 10 सैंपल प्रयोगशाला में टेस्ट करने के लिए भेजे हैं। इसके अलावा उपरोक्त सभी खाद्य पदार्थों की कुल 1,79,627 बोतलें और पैकेट्स जब्त किए गए हैं जिनकी कुल कीमत 55,68,000 रुपए है।

FDA द्वारा जब्त किए गए पदार्थ

  • पदार्थ सैंपल जब्त स्टॉक (लीटर): कीमत
  • रेडी टू सर्व फ्रूट ड्रिंक (एनजेल) 3,6,366: 55,67,779 रुपए
  • न्यूट्रास्युटिकल 536 स्ट्रप्स और 22 प्लास्टिक जार 1,42,890 रुपए
  • प्रतिबंधित खाद्य पदार्थ : 161 कि.ग्रा. : 1,31,727 रुपए
  • कुल : 58,42,396 रुपए
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com