मुंबई बारिश के बाद जलभराव की स्थिति (सोर्स: सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

मुंबई-रायगड में रेड तो रत्नागिरी-पुणे में ऑरेंज अलर्ट जारी, मराठवाड़ा और विदर्भ में भी बसरेंगे बादल

IMD Rain Alert: मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई शहर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश का चेतावनी दी है। मुंबई-रायगड में रेड अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

आकाश मसने

Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बीती रात से मूसलाधार बारिश जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को मुंबई और ठाणे जिलों के लिए 16 और 17 अगस्त को अलर्ट जारी किया है। इस दौरान इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मुंबई, रायगढ़ समेत तटीय जिलों में 16 अगस्त को रेड अलर्ट जारी किया गया है, जहां कुछ क्षेत्रों में अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई शहर और आसपास के इलाकों में अगले 2-3 घंटों तक भारी बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले 3-4 घंटों के दौरान रत्नागिरी, रायगढ़, मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, ठाणे, पालघर ज़िलों में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने रत्नागिरी, पुणे, कोल्हापुर, सातारा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं कई जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

इन जिलों में बारिश का येलाे अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने पालघर, सिंधुदुर्ग, धुले, नंदुरबार, जलगांव, नासिक में येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही मराठवाड़ा के छत्रपति संभाजीनगर, जालना, परभणी, हिंगोली, नांदेड़ और विदर्भ के अमरावती, भंडारा, गड़चिरोली, चंद्रपुर, गाेंदिया, नागपुर, वर्धा, यवतमाल में येलाे अलर्ट जारी किया गया है।

मुंबई में जलजमाव और ट्रैफिक जाम की स्थिति

बीती रात हो रही मूसलाधार बारिश ने मुंबई शहर में जलजमाव, ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं को खड़ा कर दिया है। IMD की चेतावनी से यह स्पष्ट होता है कि अगले 4–5 दिनों तक इलाके में मौसम से जुड़ी चुनौतियां बनी रहेंगी।

मुंबई में पिछले 24 घंटे में कितनी बारिश हुई?

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 15 अगस्त को सुबह 8:30 बजे से 16 अगस्त 2025 को सुबह 8:30 बजे तक मुंबई के विक्रोली 257.5 मिमी, सांताक्रूज़ 244.7 मिमी, सायन 228.0 मिमी, जुहू 219.5 मिमी, बांद्रा 184.0 मिमी, बाइकुला 172.0 मिमी, टाटा पावर चेंबूर 131.5 मिमी, कोलाबा 83.2 मिमी बारिश हुई।

मुंबई पुलिस ने शहर में हो रही भारी बारिश को देखते हुए लोगों से अनावश्यक बाहर न निकलने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि जब तब जरूरी न हो घर से बाहर न निकले। वहीं किसी भी आपात स्थिति में 100, 112 पर कॉल कर जानकारी दें।

भाग जाओ पाकिस्तान...अखिलेश यादव ने बताया BJP का नया मतलब, PDA पर CM योगी के बयान पर किया पलटवार

रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा पर केंद्र की रोक! जेडी वेंस और जोहरान ममदानी से मुलाकात बनी वजह?

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

युवा वोटर्स पर BJP की नजर, नई टीम की पहली बैठक में आउटरीच रणनीति पर चर्चा, पीएम मोदी होंगे शामिल

राहुल vs NDA: गिरिराज सिंह समेत BJP नेताओं ने राहुल को घेरा, बोले- सोनिया गांधी ने 15 साल नहीं ली नागरिकता