मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, विक्रोली में हुआ भूस्खलन, 2 लोगों की मौत

Mumbai News: मुंबई के विक्रोली (पश्चिम) स्थित वर्षा नगर स्थित जनकल्याण सोसाइटी में भूस्खलन हुआ है। यहां पहाड़ी का एक हिस्सा ढहने से पत्थर और मिट्टी एक झोपड़ी पर गिर गए। इससे दो लोगों की मौत हाे गई।
Mumbai heavy rain Vikhroli Landslide 2 people died
मुंबई में भारी बारिश से जलभराव की स्थिति (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mumbai Vikhroli Landslide News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस बीच, मुंबई के विक्रोली (पश्चिम) स्थित वर्षा नगर स्थित जनकल्याण सोसाइटी में भूस्खलन की खबर है। यहां पहाड़ी का एक हिस्सा ढहने से पत्थर और मिट्टी एक झोपड़ी पर गिर गए। इससे दो लोगों की मौत हाे गई।

शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात 2.39 बजे भूस्खलन की सूचना मिलते ही एमएफबी, पुलिस और वार्ड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। इस घटना में 4 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 2 लोगों की मौत हो गई है और दो का इलाज चल रहा है।

मृतकों की पहचान शालू मिश्रा (19) और सुरेश मिश्रा (50) के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान आरती मिश्रा (45) और ऋतुराज मिश्रा (20) के रूप में हुई है। दोनों ट्रॉमा वार्ड में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

भारी बारिश से कई जगहों पर जलभराव

मुंबई बीती रात से लगाताार मूसलाधार बारिश हो रही है। इससे शहर के कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। कई रेलवे स्टेशनों में पटरियों पर पानी भर गया है।

मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

मुंबई में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने मुंबई समेत आसपास के इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके कारण लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मुंबई पुलिस ने की ये अपील

मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लोगों से अपील करते हुए लिखा कि मुंबई में भारी बारिश हो रही है और ऑरेंज अलर्ट लागू है। कई इलाकों में जलभराव और दृश्यता कम होने की खबर है। मुंबईवासियों को सलाह दी जाती है कि वे अनावश्यक यात्रा न करें और बाहर निकलते समय सावधानी बरतें।

इस पोस्ट के मुताबिक पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने कहा कि हम मुंबईवासियों की मदद के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं किसी भी आपात स्थिति में 100, 112, 103 पर कॉल करने की सलाह दी है।।

Navbharat Live
navbharatlive.com