जगदीप धनखड़, संजय राउत और मोहन भागवत (सोर्स: एआई फोटो)
महाराष्ट्र

Maharashtra Top 10 News: संजय राउत के बयान से RSS विजयादशमी उत्सव तक, पढ़ें राज्य की बड़ी खबरें

Maharashtra Top 10 Updates: महाराष्ट्र की आज की 10 बड़ी खबरें, संजय राउत के बयान, आरएसएस विजयादशमी उत्सव, ठाणे मर्डर और मुंबई की सनसनीखेज वारदातों से जुड़ी पूरी अपडेट्स यहां पढ़ें।

गोरक्ष पोफली

Maharashtra Top 10 News Updates: महाराष्ट्र में सियासत और अपराध से जुड़ी घटनाओं ने एक बार फिर राज्य का पारा गर्म कर दिया है। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत के बयानों और सावरकर मानहानि मामले में राहुल गांधी की बढ़ती मुश्किलों ने सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है, तो वहीं आरएसएस के विजयादशमी उत्सव को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं।

दूसरी ओर, ठाणे में सामाजिक कार्यकर्ता की हत्या और मुंबई व गोरेगांव से सामने आई सनसनीखेज वारदातों ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आइए जानते हैं राज्य की दिनभर की ऐसी ही 10 बड़ी और अहम खबरें।

संजय राउत ने इमरान खान का किया बचाव, ध्रुव राठी काे बताया विदेशी, बोले- पहले शेख हसीना को बाहर निकालो

संजय राउत, इमरान खान

बॉलीवुड एक्टर इमरान खान को मुंबई पुलिस ने 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का नोटिस दिया है। इसके बाद राज्य में सियासत तेज हो गई है। शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने इमरान खान को बचाव करते हुए केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

ठाणे के कल्याण स्टेशन इलाके में KDMC ने क्रेन से दो स्टॉल हटाए, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का दिया हवाला

KDMC ने दो स्टॉल हटाए

ठाणे जिले के कल्याण-डोंबिवली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की एक टीम ने कल्याण रेलवे स्टेशन इलाके में स्टॉल के खिलाफ कार्रवाई की। सहायक आयुक्त धनंजय थोराट के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई से स्टॉल ग्रुप के कर्मचारियों में गुस्सा है। रूपेश भोईर ने आरोप लगाया है कि ग्रुप के कर्मचारियों के स्टॉल के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। कल्याण डोंबिवली महानगर पालिका के सहायक आयुक्त धनंजय थोराट के द्वारा दी गई।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

ठाणे में सनसनीखेज वारदात: अवैध कारोबार के खिलाफ लड़ने वाले सामाजिक कार्यकर्ता हरीश गजवानी की गोली मारकर हत्या

गोली मारकर हत्या

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में गुटखा की अवैध बिक्री और जुए की गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता हरीश गजवानी (50) की हत्या के मामले में पुलिस ने 12 घंटे के भीतर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

पुणे यूनिवर्सिटी में छात्र आंदोलनों पर प्रतिबंध से विवाद, छात्र संगठनों ने उठाए सवाल

सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय

सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय (एसपीपीयू) परिसर में मोर्चों, आंदोलनों, बैठकों और प्रदर्शनों पर प्रतिबंध को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। विश्वविद्यालय की प्रबंधन परिषद की ओर से 25 अगस्त 2026 को जारी परिपत्र का विभिन्न छात्र संगठनों ने विरोध किया है। संगठनों का आरोप है कि यह निर्णय छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों को सीमित करता है।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

सावरकर मानहानि केस में राहुल गांधी की मुश्किलें? जिरह पर सत्यकी सावरकर ने उठाए सवाल

राहुल गांधी

विनायक दामोदर सावरकर के पौत्र सत्यकी सावरकर ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ उनके द्वारा दायर आपराधिक मानहानि के मामले में बचाव पक्ष उनकी जिरह को लंबा खींच रहा है। उन्होंने यह आशंका भी जताई है कि उन पर नजर रखी जा रही है या उनका पीछा किया जा रहा है।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

विकसित महाराष्ट्र 2047: मेट्रो, रेलवे और RRTS के लिए बनी हाई-लेवल टास्क फोर्स, 6 महीने में सौंपेगी रिपोर्ट

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के शहरी परिवहन को वैश्विक स्तर का और आधुनिक बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने एक GR जारी करते हुए एक उच्च स्तरीय टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की है। यह विशेष टास्क फोर्स MMR सहित राज्य के अन्य प्रमुख शहरी इलाकों में रेलवे नेटवर्क, मेट्रो कॉरिडोर और RRTS के तेजी से विस्तार के लिए एक मास्टर प्लान और व्यापक ढांचा तैयार करेगा।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

मुझे बॉयफ्रेंड से बच्चा चाहिए... पत्नी देती थी धमकी, मुंबई में CA पति ने सुसाइड नोट में सबकुछ बताया

पत्नी- प्रेमी और पति की सांकेतिक फोटो

मुंबई के जोगेश्वरी और राममंदिर रेलवे स्टेशनों के बीच हाल ही में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने दांपत्य जीवन के भरोसे को पूरी तरह झकझोर दिया है। पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट मुरलीधर पुजारी ने अचानक स्थानीय ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मुरलीधर ने अपने सुसाइड नोट में स्पष्ट किया था कि वे अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के शारीरिक व मानसिक अत्याचारों से तंग आकर यह कदम उठा रहे हैं।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

10 साल की बच्ची ने 18 महीने के मासूम को बिल्डिंग से नीचे धकेला, CCTV में कैद हुई गोरेगांव की खौफनाक घटना

क्राइम सीन की सांकेतिक फोटो

मुंबई के गोरेगांव ईस्ट इलाके की एक रिहायशी सोसाइटी से एक बेहद चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 14 अक्टूबर की रात लगभग 9 बजे घटी इस खौफनाक वारदात में 10 साल की एक नाबालिग बच्ची ने अपनी ही इमारत में रहने वाली 18 महीने की मासूम बच्ची को खेल-खेल में बिल्डिंग के डक्ट से नीचे फेंक दिया।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

झूम कर नाच रहे थे भाजपा नेता और हो रही थी नोटों की बारिश, वायरल VIDEO देख नेटिजन्स ने दागे तीखे सवाल

नाचते हुए भाजपा के पूर्व विधायक

विवादित मामला जालना शहर के मंमादेवी मंदिर परिसर में आयोजित एक भव्य भजन कार्यक्रम का है। कार्यक्रम के दौरान जब भजनों की धुन बज रही थी, तब कार्यकर्ताओं के विशेष आग्रह पर पूर्व विधायक कैलास गोरंट्याल खुद को रोक नहीं पाए और भजनों की ताल पर थिरकने लगे। इसी बीच उत्साह में आकर उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने सीधे उनके ऊपर करेंसी नोटों की बारिश करनी शुरू कर दी।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

RSS विजयादशमी उत्सव: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और इजरायली राजनयिक होंगे मुख्य अतिथि, कांग्रेस ने कसा तंज

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ व RSS प्रमुख मोहन भागवत

संघ के शताब्दी वर्ष के समापन के अवसर पर नागपुर में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम में देश-विदेश की कई जानी-मानी हस्तियां शिरकत करेंगी। आरएसएस द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, 20 अक्टूबर को विजयादशमी समारोह में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और भारत में इजराइल के महावाणिज्य दूत यानिव रेवाच को बतौर अतिथि आमंत्रित किया गया है।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR से UP-बिहार तक बदलेगा मौसम, 16 अक्टूबर को बारिश और आंधी का अलर्ट; जानें ताजा अपडेट

MSEDCL ने राष्ट्रीय ऊर्जा सम्मेलन में जीते 7 पुरस्कार, फ्यूचरिस्टिक डिस्कॉम श्रेणी में भी मिला पहला स्थान

Delhi Protest Live: दिपके के तिरंगा यात्रा पर हाई कोर्ट ने रोक लगाने से किया इंकार

RSS विजयादशमी उत्सव: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और इजरायली राजनयिक होंगे मुख्य अतिथि, कांग्रेस ने कसा तंज

India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील का पहला चरण फाइनल, पीयूष गोयल ने दिया बड़ा अपडेट