मुझे बॉयफ्रेंड से बच्चा चाहिए... पत्नी देती थी धमकी, मुंबई में CA पति ने सुसाइड नोट में सबकुछ बताया

Mumbai CA Suicide Case: मुंबई में CA पति की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पत्नी की अजीब जिद और प्रेमी की धमकियों से तंग आकर पति ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।
mumbai ca suicide wife demands child from boyfriend
पत्नी- प्रेमी और पति की सांकेतिक फोटो(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मुम्बई में चार्टर्ड अकाउंटेंट पति ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी।

  • पत्नी अपने प्रेमी के साथ संबंध बनाकर बच्चा पैदा करने की जिद करती थी।

  • पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड द्वारा लगातार दी जा रही धमकियों और प्रताड़ना से युवक परेशान था।

Wife Demands Child From Boyfriend Mumbai Case: मुंबई के जोगेश्वरी और राममंदिर रेलवे स्टेशनों के बीच हाल ही में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने दांपत्य जीवन के भरोसे को पूरी तरह झकझोर दिया है। पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट मुरलीधर पुजारी ने अचानक स्थानीय ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।

शुरुआत में इसे एक सामान्य हादसा माना जा रहा था, लेकिन पुलिस जांच के दौरान जब मृतक का सुसाइड नोट और मोबाइल सबूत सामने आए, तो इस पूरे मामले के पीछे छुपा खौफनाक सच उजागर हुआ। मुरलीधर ने अपने सुसाइड नोट में स्पष्ट किया था कि वे अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के शारीरिक व मानसिक अत्याचारों से तंग आकर यह कदम उठा रहे हैं।

पत्नी की अजीब जिद से ध्वस्त हुआ परिवार

घटना की तह में जाने पर पता चलता है कि शादी के आठ साल बीत जाने के बाद भी इस दंपति की कोई संतान नहीं थी। मुरलीधर चाहते थे कि वे किसी बच्चे को गोद लेकर अपना परिवार बसाएं। हालांकि, उनकी पत्नी वर्षा ने गोद लेने के विचार को खारिज कर दिया और एक ऐसी खौफनाक मांग रख दी जिसने पति के होश उड़ा दिए। वर्षा ने अपने प्रेमी तेजस के साथ शारीरिक संबंध बनाकर उससे ही बच्चा पैदा करने की जिद पकड़ ली थी।

mumbai ca suicide wife demands child from boyfriend
लव यू बाला... नाना पाटेकर की शोकसभा में छलका तुकाराम मुंढे का दर्द, याद किया वह आखिरी फोन कॉल

पत्नी का अवैध संबंध और धमकियों से परेशान था युवक

मुंबई शहर की इस घटना की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वर्षा का तेजस नाम के युवक से अवैध संबंध था। हद तो तब हो गई जब दोनों मुरलीधर के सामने ही खुलेआम आपत्तिजनक हरकतें करते थे। मुरलीधर द्वारा विरोध किए जाने पर उन पर मानसिक दबाव बनाया जाता था। मृतक के मोबाइल फोन से पुलिस को कई ऐसे चैट्स और तस्वीरें मिली हैं, जो इस बात का गवाह हैं कि मुरलीधर किस कदर भयानक मानसिक प्रताड़ना सह रहे थे।

mumbai ca suicide wife demands child from boyfriend
खोपड़ी के नाजुक हिस्से से निकली 1 सेमी की गोली, मुंबई के जे.जे. अस्पताल में हाई-रिस्क सर्जरी सफल

पत्नी और प्रेमी दोनों देते थे धमकियां

उत्पीड़न केवल ताने देने या दबाव बनाने तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्हें जान से मारने की सीधी धमकियां भी दी जा रही थीं। पत्नी वर्षा अक्सर उन्हें धमकी देती थी कि वह उनकी हत्या करके शरीर के टुकड़े-टुकड़े करेगी और उन्हें एक नीले ड्रम में भर देगी। वहीं, उसका प्रेमी तेजस भी मुरलीधर को जान से मारने की धमकी दिया करता था। रोज-रोज के इस डर, प्रताड़ना और अपमानजनक माहौल ने मुरलीधर को अंदर से पूरी तरह तोड़ दिया था।

इस असहनीय पीड़ा से छुटकारा पाने के लिए अंततः मुरलीधर पुजारी ने जोगेश्वरी इलाके के राममंदिर के पास ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने सुसाइड नोट और मोबाइल सबूतों को कब्जे में लेते हुए पत्नी वर्षा और उसके प्रेमी तेजस के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com